गमलें में ऐसे लगाएं अंगूर का पौधा, देखने के वालों की लग जायेगी कतार, रस भरे अंगूर घर में तोड़कर खाएं

गमलें में ऐसे लगाएं अंगूर का पौधा, देखने के वालों की लग जायेगी कतार, रस भरे अंगूर घर में तोड़कर खाएं। चलिए जाने अंगूर कैसे लगाते है।

अंगूर का पौधा

अगर आपको भी बागवानी का शौक है और आप घर पर तरह-तरह के फूल फल सब्जी आदि के पौधे लगाते हैं। तब चलिए आज हम जानेंगे कि घर पर अंगूर का पौधा कैसे लगा सकते हैं। आप अगर चाहे तो गमले में भी अंगूर का पौधा लगा सकते हैं। गमले में अंगूर लगाना एक अच्छा विचार है। इससे कम जगह में भी अंगूर उगाया जा सकता हैं। अंगूर सेहत के लिए भी फायदेमंद है। चलिए आपको बताते हैं अंगूर का पौधा कैसे लगाना है।

गमलें में ऐसे लगाएं अंगूर का पौधा, देखने के वालों की लग जायेगी कतार, रस भरे अंगूर घर में तोड़कर खाएं

यह भी पढ़े- धान के किसानों के लिए आखिरी मौका, 1.29 लाख रु का मिलेगा लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे लगाएं अंगूर का पौधा

अंगूर का पौधा लगाने के लिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानकारी लीजिए।

  • अंगूर का पौधा बीज और कटिंग द्वारा भी लगाया जा सकता है। इसका पौधा आप नर्सरी से भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन जब आप नर्सरी से पौधा खरीदते हैं उस समय ध्यान रखें कि पौधे में किसी तरह का गेट न लगा हुआ हो।
  • अंगूर के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी चाहिए होती है जिसमें पानी ना रुके। यानी कि जल निकासी वाली मिट्टी आपको लेनी है। जिसका पीएच मान 6 से 7 के बीच हो तो अच्छा रहेगा। पानी की निकासी बढ़िया हो इसके लिए आप मिट्टी में 20% रेत मिला सकते हैं और 30% खाद के साथ 50% मिट्टी मिलाना है।
  • पौधा लगाने के बाद आपको प्रतिदिन इसमें पानी देना है। लेकिन इतना पानी नहीं देना है कि जेड सड़ जाए।
  • पौधा आपको उस जगह पर रखना है जहां पर दिन के 6 से 8 घंटे की धूप आती हो।
  • गमले में पौधा लगा रहे हैं तो आपको बड़ा गमला लेना है। लेकिन अगर जमीन पर लगा रहे हैं तो 2 से 3 फुट गहरे और चौड़े गड्ढे में लगाएं।
  • अंगूर के पौधे में तीन से चार महीने के बीच में खाद डालते रहिए। जिसमें पोटेशियम वाली खाद आप निरंतर रूप से दे सकते हैं। वही अधिक पोषण के लिए आप 10-10% क्रमशः नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम डाल सकते हैं।
  • अंगूर का पौधा एक बेल वाला पौधा है। जिससे आपको उसे सहारा देना होगा। जिसके लिए ट्रेलर्स या बांस की लकड़ी पौधे के पास खड़ा करना चाहिए। ताकि बैल उसमे चढ़ जाए।

यह भी पढ़े- फ्री में पौधा, फ्री में खाद, गड्ढा खुदाई का भी मिलेगा पैसा, इन किसानों की निकल पड़ी, जाने क्या है योजना

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद