गर्मी-बरसात में खेती करना है तो यह 4 फसलें है बेस्ट, प्रति एकड़ 1 लाख से ज्यादा होगी कमाई, जानिए फसलों के नाम और होने वाली आमदनी

On: Thursday, June 12, 2025 10:00 AM
खरीफ सीजन के लिए 4 फसलें

अगर आप खरीफ की फसल की खेती करना चाहते हैं तो आइए 4 फसलों के बारे में जानकारी देते हैं, जिनकी बुवाई अभी करके अच्छी खासी कमाई हो सकती है।

खरीफ सीजन में खेती

गर्मी-बरसात के मौसम में मानसून आने के बाद किसान खरीफ की फसल की खेती करते हैं, जिसमें कई फसलें ऐसी होती हैं जो परंपरागत होती हैं और कुछ नई फसलें भी होती हैं, जो अच्छा मुनाफा देती हैं। जिसमें यहां हम आपको उन 4 फसलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो नई फसलें नहीं हैं, पुरानी हैं, किसानों को उनकी खेती के बारे में जानकारी तो है, लेकिन कुछ किसानों को आमदनी की जानकारी न होने के कारण उनकी खेती नहीं करते, तो आइए आपको फसलों के नाम और उनसे होने वाली कमाई बताते हैं।

खरीफ सीजन के लिए 4 फसलें

नीचे लिखे 4 बिंदुओं के अनुसार जानिए खरीफ सीजन के लिए अच्छी फसलों के नाम।

  • सबसे पहले बात करते हैं मिर्च की खेती की, तो इस समय किसान मिर्च की खेती कर सकते है। मिर्च की मांग पूरे साल रहती है। हरी मिर्च, लाल मिर्च आदि बेचकर अच्छी आमदनी किसान प्राप्त कर सकते है। बता दें कि मिर्च की खेती करके एक एकड़ से ₹60000 से 120000 तक कमा सकते हैं। मिर्च की खेती के लिए दोमट मिट्टी, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का चुनाव करें। यह लंबे समय तक चलने वाली फसल है, इसलिए बोने से पहले जैविक खाद डालें।
  • इसके अलावा किसान मक्के की खेती कर सकते हैं। मक्के की खेती सूखे और अन्य दूसरे इलाकों में भी की जा सकती है। अगर पानी की समस्या है तो भी आप इससे अच्छा उत्पादन ले सकते हैं। मक्के की फसल एक एकड़ में 30 से ₹60000 तक की आमदनी दे सकती है। मक्के की मांग बढ़ रही है। पशुपालन के लिए भी मक्के की खेती की जाती है। बायोफ्यूल इंडस्ट्री में भी मक्के की मांग है।
  • किसान जून में भिंडी की खेती कर सकते हैं। बरसात के मौसम में भिंडी की बुआई जोर-शोर से की जाती है। एक एकड़ से एक लाख से ज्यादा की इससे कमाई कर सकते हैं। बस इसकी समय पर तुड़ाई करनी होगी। गर्मी बरसात के लिए यह फसल सबसे अच्छी मानी जाती है

यह भी पढ़े-धान किसानों में खुशी की लहर, बीज पर 30 से 50% सब्सिडी तुरंत मिलेगी, नहीं करना पड़ेगा इंतजार, जानें कहां करें संपर्क

  • इस समय धान की खेती किसान कर सकते है। बहुत से किसान हैं जो धान की खेती करते हैं। आजकल धान की अच्छी उन्नत किस्म आ गई है, जो कम पानी में भी किसानों को ज्यादा आमदनी देती है। जिसमें बासमती धान की किस्म चुन सकते हैं। इसकी देश के साथ-साथ विदेश में भी मांग है। 1121 और पूसा बासमती बासमती धान की अच्छी किस्में हैं। प्रति एकड़ 50000 से 80 हजार रुपए तक की कमाई की जा सकती है। इस समय धान की खेती के लिए सीधी बुआई अच्छी तकनीक मानी जाती है, जिससे सीधे खेत में बीज बोया जा सकता है और नर्सरी तैयार करने और रोपाई का खर्च भी नहीं आता। यह तकनीक कम पानी और कम लागत में खेती के लिए अच्छी है।

यह भी पढ़े-आम, अमरूद और लीची की खेती करने वाले किसानों को कीट प्रबंधन छिड़काव के लिए प्रति पेड़ 360 रुपये मिलेंगे, जानें सरकार योजना का लाभ कैसे मिलेगा

Leave a Comment