अगर आप कम लागत की खेती से अधिक कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको एक ऐसी फसल की जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी खेती से किसान बनवारी लाल की किस्मत चमक रही है-
पारंपरिक खेती से नहीं हुआ फायदा
किसान बनवारी लाल सैनी पारंपरिक खेती करते थे। लेकिन उसमें उन्हें फायदा नहीं हो रहा था। इसीलिए अब वह दूसरी फसल लगा रहे हैं। जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा, 40 दिनों के भीतर ही होने लगता है। किसान बनवारी लाल सैनी, रामपुर के स्वरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह अब चुकंदर की खेती करते हैं। चुकंदर सेहत के लिए फायदेमंद है। खून बढ़ाने के साथ-साथ यह कई तरह से फायदे पहुँचता है। सर्दियों में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ती है। इसका जूस बनाकर भी लोग पीते हैं। सलाद के रूप में भी इसे खाते हैं जिससे बाजार में हाथों-हाथ इसकी बिक्री हो जाती है।
इन मंडियों में करते हैं बिक्री
चुकंदर की खेती करके किसान स्थानीय मंडी के साथ-साथ शहर के मंडी में भी बिक्री करते हैं। जिससे उन्हें ज्यादा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि चुकंदर के बीज 140 रुपए में 20 ग्राम मिल जाते हैं। जिससे वह 80 से 90 हजार रुपए की कमाई कर लेते हैं। जब मंडी में मांग ज्यादा और उत्पादन कम होता है तो कीमत चुकंदर की और ज्यादा बढ़ जाती है।
चुकंदर की खेती कैसे करें
- चुकंदर की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच हो तो बेहतर होता है।
- चुकंदर की खेती धूप वाली जगह पर करनी चाहिए। जहां पर खेत में बढ़िया धूप आती हो।
- चुकंदर की खेती से अधिक पैदावार लेने के लिए गोबर खाद खेत में जरूर डालें। जिसमें सड़ी हुई पुरानी गोबर के खाद मिलानी है।
- बीज बुवाई से पहले 24 घंटे उन्हें पानी में भिगोकर रखने से अच्छा अंकुरण देखने को मिलता है।
- चुकंदर के बीज आधा इंच की गहराई में, एक इंच की दूरी में बो सकते हैं।
- इसकी खेती के लिए अक्टूबर से फ़रवरी के बीच का समय अच्छा है। जिसमें तापमान 10-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
- इसकी खेती के लिए समतल और उपजाऊ बलुई दोमट मिट्टी अच्छी है।
- चुकंदर की बुआई छिटकवां और मेड़ विधि से कर सकते है।
- चुकंदर की किस्मों में अर्ली वंडर, मिस्त्र की क्रॉस्बी, डेट्रॉइट डार्क रेड, क्रिमसन ग्लोब, रूबी रानी, रोमनस्काया, और एमएसएच 102 आदि लगा सकते है। इसके अलावा अपने मंडी की डिमांड का जरूर ध्यान रखे।
- चुकंदर की औसत उपज मिली जानकारी के अनुसार 20-25 टन एक हेक्टेयर में देखने को मिलती है।