सूखी-बंजर जमीन से लाखो रु कमा लेंगे, ये फसले कम पानी में देती है बढ़िया उपज, हो जाएंगे अमीर

सूखी-बंजर जमीन से लाखो रु कमा लेंगे, ये फसले कम पानी में देती है बढ़िया उपज, हो जाएंगे अमीर। चलिए जाने उन फसलों के बारें में जिन्हे कम पानी वाले क्षेत्रों में बोकर अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है।

खेती-किसानी में आने वाली समस्याएं

हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर अधिकतर संख्या में लोग खेती करके गुजर-बसर कर रहे हैं। कुछ लोग तो बड़े पैमाने पर खेती करके लाखों करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। लेकिन खेती से ज्यादा कमाई तभी होगी जब आपको बढ़िया उपज मिले। इसके लिए बढ़िया मिट्टी और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। मगर ऐसा संभव नहीं है कि सभी किसानों के पास सारी चीज उपलब्ध हो।

तो जिन इलाकों में पानी की कमी है. वह किसान भी कुछ फसलों की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। तो चलिए आज हम जानेंगे कि जिन इलाकों में पानी की कमी है तो अगर किसान थोड़ी बहुत पानी की व्यवस्था कर पाते हैं तो इन किन फसलों की खेती करके आमदनी बढ़ा सकते हैं।

ये फसले कम पानी में भी देती है बढ़िया उपज

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए बंजर और असिंचित जमीन में किन फसलों की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

  • यहां पर हम सबसे पहले बात करेंगे मोटे अनाज की। जिसमें ज्वार, बाजरा जैसी फसल आती है। इनकी खेती करके किसान मोटी रकम भी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि यह आसानी से कम पानी में उगाई जा सकती है और आजकल मोटे अनाजों की अच्छी खासी किसानों को कीमत भी मिल रही है।
  • इसके अलावा अगर पानी की बढ़िया व्यवस्था नहीं है तो किस अनानास की खेती कर सकते हैं। अनानास की किसानों को बढ़िया कीमत मिलेगी। कई दवाई बनाने वाली कंपनी अनानास की डिमांड करती है, और बाजार में भी अनानास की मांग रहती है।
  • वही मूंगफली की खेती भी कर सकते हैं। यह तिलहन की महत्वपूर्ण फसल है। इसकी खेती करके अच्छी उपज किसन ले सकते हैं। मूंगफली की डिमांड देश भर में रहती है। यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका सेवन कई तरीके से लोग करते हैं। इसलिए बाजार में हमेशा इसकी डिमांड बनी रहती है।
सूखी-बंजर जमीन से लाखो रु कमा लेंगे, ये फसले कम पानी में देती है बढ़िया उपज, हो जाएंगे अमीर

यह भी पढ़े- जुलाई में खेत नहीं पानी में उगने वाले फल की खेती से होंगे अमीर, जानिये कौन-सा फल चमका देगा किस्मत

  • इसके अलावा एलोवेरा की खेती भी किसान कर सकते हैं। एलोवेरा की खेती कम पानी में की जा सकती है। एलोवेरा की डिमांड बाजार में रहती है। कई तरह की कंपनियां अच्छे दामों में एलोवेरा खरीदनी है, तो जो किसान पड़े पैमाने पर एलोवेरा की खेती कर लेते हैं वह भी इसे मालामाल हो सकते हैं।
  • साथ ही सोयाबीन की खेती भी किसान कम पानी में कर सकते हैं। इससे ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती और सोयाबीन की कीमत भी बढ़िया मिलती है। यह प्रोटीन से भरपूर होती है।

यहाँ पर 5 तरह की फसलों के बारें में जानकारी दी गई है। लेकिन और भी कई ऐसी फसलें है, जिन्हे किसान कम पानी में ऊगा सकते है। इसके आलावा पानी की अगर कमी है तो किसान सिंचाई के लिए टपक विधि अपना सकते है। इसमें क्या होता है कि कम पानी में खेती होती है मगर फसलों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है। कई राज्य सरकार इसमें सब्सिडी में दे रही है। इस तरह किसान सिंचाई से जुडी योजनाओं का लाभ भी उठा सकते है।

यह भी पढ़े- इस सब्जी खेती से 55 दिन में 2 लाख से ज्यादा कमाएं किसान ने, जानिये कितने बीघे में कितना किया खर्चा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद