यह फ्री का अग्नि अस्त्र फसल में डालें, कीट होंगे खत्म नहीं खायेंगे फसल, जाने इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

फसल में कीट लगने से पैदावार घट जाती है तो चलिए जानते हैं बिना किसी महंगी रासायनिक दवा के कैसे घर पर अग्नि अस्त्र घोल तैयार करके फसल को कीटो से बचा सकते हैं-

अग्नि अस्त्र क्या है

अग्नि अस्त्र घर पर तैयार किया गया कीटनाशक है। इसमें किसी तरह की रासायनिक दवा का इस्तेमाल नहीं किया जाता। जिससे इसे बनाने में लागत भी कम आती है और फसलों पर बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता है। रासायनिक कीटनाशक डालने से अनाज सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रह जाता है, मिट्टी और फसल पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है और सरकार भी अब जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है। जैविक खेती पर किसानों को सब्सिडी जा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं अग्नि अस्त्र जो की एक जैविक कीटनाशक है इसे कैसे बनाएं, जिससे अपनी फसल को बिना किसी केमिकल के भी कीटों से बचाया जा सके।

यह भी पढ़े- 100 साल तक खेत में नहीं आएंगे चूहे, ये कारगर उपाय चूहे की सात पीढ़ियों को सिखाएंगे सबक

अग्नि अस्त्र कैसे बनता है

अग्नि अस्त्र जैविक कीटनाशक बनाने के लिए आपको कुछ पत्तों के साथ-साथ रसोई में रखी चीज और गोमूत्र की जरूरत पड़ेगी तो चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानते हैं किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और बनाना कैसे हैं-

  • अग्नि अस्त्र बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- अग्नि अस्त्र जैविक कीटनाशक बनाने के लिए 5 किलो नीम की पत्ती, एक किलो बेशर्म के पत्ते, 1 किलो खैनी का डंठल, 10 किलो गोमूत्र, 500 ग्राम लहसुन, 500 ग्राम मिर्च चाहिए।
  • अग्नि अस्त्र बनाने की विधि- अग्नि अस्त्र जैविक कीटनाशक बनाने के लिए सबसे पहले देशी गाय के मूत्र में नीम, बेशर्म के पत्ते के साथ लहसुन-मिर्च मिलाकर 5 दिन 6 छांव वाली जगह पर रखना है। इसके बाद फिर खैनी का डंठल को 2 लीटर पानी में उबालना है। जब पानी आधा हो जाए तो फिर उसे ठंडा करके गोमूत्र के अर्क में मिलाना है। अब यह अग्नि अस्त्र तैयार है। चलिए इसे इस्तेमाल का तरीका जानते हैं।

अग्नि अस्त्र फसल में कैसे डालें

अग्नि अस्त्र जैविक कीटनाशक फसल में डालने के लिए आपको पानी की जरूरत होगी। जिसमें 10 एमएल अग्नि अस्त्र में 1 लीटर पानी मिलाना है और छिड़कना है। इस हिसाब से आप जितनी फसल में छिड़काव करना चाहते हैं उसके अनुसार मात्रा डालें। इससे फसल में कीट नहीं लगेंगे और अन्य जंगली जानवर भी फसल को नहीं खाएंगे।

यह भी पढ़े- Chaff Cutter: चारा काटने की मशीन के लिए मांगे गए आवेदन, 26 दिसंबर से पहले भरे फॉर्म, 27 दिसंबर को निकलेगी लॉटरी

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद