MP की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब सरकार ₹1500 हर महीने देगी। चलिए जानते हैं नए रजिस्ट्रेशन के बारे में क्या जानकारी मिली है।
लाडली बहना योजना
मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इसमें अभी तक महिलाओं को ₹1250 हर महीने मिल रहे थे। लेकिन अब महिलाओं को ₹1500 मिलेगा, जिससे वे आर्थिक रूप से पहले से अधिक सशक्त होंगी। हर महीने सरकार से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी। साथ ही आपको बता दें कि यह योजना बंद नहीं होगी। आगे भी नए नाम जोड़े जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में क्या खबर है।
कब से महिलाओं को मिलेंगे ₹1500?
खबर है कि अब राशि बढ़ाई जा रही है। यानी ₹1250 की जगह ₹1500 हर महीने MP की महिलाओं को मिलेगा, जो लाडली बहना योजना का फायदा उठा रही हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि भाई दूज का यह गिफ्ट महिलाओं को मिल सकता है। जैसा कि आप जानते हैं, 18 अक्टूबर को दिवाली है और 23 अक्टूबर को भाई दूज। तो 23 अक्टूबर को यह राशि महिलाओं के खाते में आ सकती है।
आमतौर पर लाडली बहना योजना का पैसा हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच आता है। लेकिन त्योहारों के कारण कभी-कभी इसमें देरी या जल्दी भी हो जाती है। इस तरह महिलाओं को 29वीं किस्त पहले से ज्यादा मिलेगी।
लाडली बहना योजना में जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन
लाडली बहना योजना में जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। हालांकि, अभी इसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अब पंजीयन बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि 2025-26 के बजट के बाद इस योजना में पंजीयन हो सकता है।
ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर और शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर आवेदन सरकार ले सकती है। मगर अभी आधिकारिक तौर पर कोई तारीख या समय तय नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला गोरिया ने बताया है कि बजट 2025-26 के बाद पंजीयन शुरू हो सकता है।
इस तरह आगे भी इस योजना का फायदा महिलाओं को मिलता रहेगा। उम्मीद है कि समय के साथ राशि भी बढ़ती जाएगी। 2028 तक महिलाओं को ₹3000 हर महीने मिल सकते हैं। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ेगी, सरकार से मिलने वाली मदद भी बढ़ती जाएगी।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद