MP में महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, हर महिला बनेंगी लखपति- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

On: Wednesday, October 15, 2025 3:32 PM
महिला किसान दिवस

आज मध्य प्रदेश के भोपाल में रविंद्र भवन मे महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें माननीय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित हुए-

महिला किसान दिवस

मध्य प्रदेश में आज बहुत उत्सव के साथ महिला किसान दिवस मनाया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान भी सम्मिलित हुए, और महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा महिला किसान दिवस पर सभी किसान बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं की अहमियत को बताया की महिलाएं किस तरीके से किसानों की मदद कर रही है, हर क्षेत्र में काम कर रही हैं, और उन्होंने कहा कि वह भी महिला किसानों की मदद करेंगी, उन्हें आगे बढ़ाएंगे।

देश की हर महिला बनेंगी लखपति

माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं को कहा गया कि हर बहन लखपति दीदी बनेगी। हमारा यह लक्ष्य है कि आगे चलकर 2 – 3 करोड ही नहीं 10 करोड़ महिलाएं लखपति बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं अच्छा काम कर रही है हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बहनों से कहा कि हमें गरीब नहीं रहना है, मेहनत करके आगे बढ़ाना है। उन्होंने बहनों को संकल्प लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा हम राज्य के साथ मिलकर काम करेंगे। केंद्र राज्य सरकार साथ मिलकर काम करेंगे, बहने किसी क्षेत्र में कम नहीं है।

खेती में महिलाओं की भूमिका

आज महिला किसान दिवस है, ऐसे में केंद्रीय कृषि मंत्री ने भी महिलाओं की खेती में एवं भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहने आज से नहीं बहुत पहले से खेती में सहयोग कर रही है। बिना बहनों के खेती पूरी नहीं होती है। जैसे आपने पहले देखा होगा जब किसान हल से जुताई करते थे तो महिला किसान ने उनके साथ में बीजों की बुवाई करती थी। इसके अलावा कटाई का काम भी बहने बहुत अच्छे से करती हैं। पशुपालन में भी बहनों का बहुत सहयोग है। दूध लगाना, दही जमाना, मक्खन बनाना, यह सब काम बहने पूरा करती हैं।

यह भी पढ़े- MP के किसानों से पहली बार यह फसल खरीद रही सरकार, प्रति क्विंटल ₹1000 मिलेगी प्रोत्साहन राशि