लाखो में खेलेंगे, ऐसे करें पपीते की खेती, फायदा है डबल, जानिये पपीते की खेती का सही तरीका

लाखो में खेलेंगे, ऐसे करें पपीते की खेती, फायदा है डबल, जानिये पपीते की खेती का सही तरीका। जिससे हो मुनाफा ही मुनाफ़ा।

पपीते की खेती

परंपरागत खेती के अलावा कई किसान बागवानी में भी हाथ आजमा रहे हैं। पपीता एक ऐसा फल है जिसकी डिमांड साल भर बनी रहती है, और 12 महीने मिलता यह फल मिलता है। पपीता सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसकी खेती करना भी आसान है। इसके खेती में डबल मुनाफा भी है। यानी कि यह फायदेमंद खेती है। तो चलिए हम यह जान लेते हैं कि पपीते की खेती करना कैसे हैं, पपीते की खेती के फायदे और नुकसान क्या है, और पपीते की खेती में कितनी होगी कमाई।

कैसे और कब करें पपीते की खेती

पपीते की खेती के करने से पहले हमें उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। जिसमें आपको बता दे की पपीते की कई प्रकार की प्रजातियां आती है। जिनकी खेती करने का अलग-अलग समय होता है। जिनमें से कुछ प्रजातियां जून से जुलाई, अक्टूबर से नवंबर और कुछ फरवरी से मार्च के बीच बोई जाती है। इसकी फसल उष्णकटिबंधीय होती है, और तापमान की बात करें तो 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक का सही रहता है।

पपीते की खेती के लिए आपको पानी का ध्यान रखना होता है। ना ज्यादा कम हो, ना बहुत ज्यादा जल-भराव हो। यानी की पानी की कमी भी नहीं होनी चाहिए और बहुत ज्यादा पानी भी हमें नहीं देना है। अब इसकी बुवाई की बात कर लेते हैं तो जब आप बीज की बुराई करें तो ध्यान रखें की एक सेंटीमीटर का गहरा गड्ढे में बीज की बुवाई करें और एक से दूसरे पौधों के बीच में दूरी होनी चाहिए। चलिए अब पपीते की खेती में फायदे और नुकसान जान लेते है।

लाखो में खेलेंगे, ऐसे करें पपीते की खेती, फायदा है डबल, जानिये पपीते की खेती का सही तरीका

यह भी पढ़े-बनना है फकीर से अमीर, तो ऐसे करें मोती की खेती, नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे हाथ, यहां जाने मोती की खेती के बारे में पूरी जानकारी

पपीते की खेती से फायदे और नुकसान

पपीते की खेती करने से पहले आपको कुछ चीजे जरूर पता होनी चाहिए। तो बता दे की पपीते की फसल जब आप एक बार ले लेते हैं तो वहां पर 3 साल तक पपीता नहीं लगा सकते हैं। यानी कि एक बार लगाने के बाद 3 साल तक आपको उस जमीन पर पपीते की खेती नहीं करनी। ऐसा एक्सपर्ट का मानना है। तो यह एक नुकसान भी समझ सकते हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है वहां पर दूसरी फसल की खेती कर सकते हैं।

इसके अलावा जब पपीते की खेती कर रहे हैं तो दो पौधों के बीच की दूरी में जो जगह बची रहती है वहां पर आप दूसरी खेती कर सकते हैं। कुछ सब्जिया लगा सकते हैं। जैसे की पालक, प्याज, मटर आदि चीजे आप उस जगह पर लगा सकते हैं। इस तरह एक साथ डबल कमाई हो जाएगी।

पपीते की खेती में कमाई

पपीते की खेती से कमाई की बात करें तो यह एक मुनाफे वाली खेती है। इसीलिए तो हम आज इसकी चर्चा कर रहे हैं। जिसमें सामान्य रूप से बाजार में पपीते की कीमत की बात करें तो 30 से ₹40 प्रति किलो के हिसाब से यह जाता है। वहीं अगर एक हेक्टेयर में आप पपीता की अच्छी खेती करते हैं तो उससे 4 से ₹6 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। इस तरह आप देख सकते हैं कि यह फसल किसानों को मालामाल कर सकती है। इस तरह बागवानी भी किसान की आमदनी बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़े-कचरे से लाखो रु कमा रहा युवा, गन्ने की खोई आ रही काम, जानिये कैसे फलों के कचरे से शुरू किया खुद का करोबार

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद