किसान बन रहे भालू, सरकार से नहीं मिला सहारा, तो खुद ही उठा लिया फसल बचाने का बेडा, जानिए किसानों का गज़ब जुगाड़

On: Friday, December 12, 2025 3:38 PM
किसान भालू बनकर क्यों घूम रहे हैं?

फसल की सुरक्षा के लिए किसानों को भालू बनना पड़ रहा है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

किसान भालू बनकर क्यों घूम रहे हैं?

अपनी फसल बचाने के लिए किसान हर हद तक जा सकते हैं, क्योंकि एक फसल में सिर्फ खर्चा ही नहीं बल्कि किसानों की लंबे समय तक की मेहनत भी होती है, और जब उसकी सुरक्षा की बात आती है, तो वे हर तरह का प्रयास करते हैं चाहे वह मेहनत हो या अतिरिक्त खर्चा। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में इस समय किसान अपनी फसल की सुरक्षा के लिए भालू का भेष बनाकर खेतों में घूम रहे हैं।

बिजनौर के किसानों को बंदरों की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। इसी कारण उन्होंने बंदरों को भगाने के लिए भालू बनने का फैसला लिया और इसमें उन्हें सफलता भी मिली। तो आइए जानते हैं कैसे।

खेतों से बंदरों को भगाने के लिए किसानों का जुगाड़

बंदरों के आतंक से इस समय कई राज्यों के किसान परेशान हैं। बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है और वे जंगल से गांव की तरफ आ रहे हैं। किसान और गांव के लोग दोनों ही इनके कारण परेशान हैं। गांव में लोग जो सब्ज़ियाँ, फल आदि घर के पास लगाते हैं, बंदर उन्हें नष्ट कर देते हैं। वहीं जो लोग धान, गेहूं जैसी फसलें उगाते हैं, उनकी फसलों को भी बंदर भारी नुकसान पहुंचाते हैं।

इसीलिए उत्तर प्रदेश के बिजनौर के किसान भालू की पोशाक पहनकर खेतों में घूमने लगे हैं। भालू की पोशाक पहनने से बंदर खेतों के आसपास नहीं आते, बल्कि भालू जैसी आकृति देखते ही वापस लौट जाते हैं।

सरकार से नहीं मिली मदद तो किसानों ने निकाला यह उपाय

दरअसल, किसानों ने पहले सरकार से गुहार लगाई कि उन्हें बंदरों से राहत दिलाई जाए। लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिली। बंदर शहर से गांव की तरफ आ रहे हैं और जंगलों में रहने के बजाय खेतों में आतंक मचा रहे हैं। इसीलिए किसानों ने फैसला लिया कि वे खुद भालू बनकर बंदरों को डराएंगे। इसके लिए कुछ किसान मिलकर पैसे इकट्ठा करके भालू की पोशाक लेकर आए और उसे पहनकर अब बंदरों को डरा रहे हैं। इससे बंदरों को भी कोई नुकसान नहीं होता बल्कि वे खुद ही वापस लौट जाते हैं।

यह भी पढ़े- MP के किसानों का हुआ जलवा, ट्रैक्टर खरीदने के लिए 2.5 लाख रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, यहां जानिए पूरी योजना