PKVY योजना: किसानों के लिए यह योजना बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। इसमें प्रति हेक्टेयर 31,500 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। आइए जानते हैं सरकार की यह योजना क्या है और किन किसानों को इसका लाभ मिलता है।
PKVY योजना क्या है
दरअसल यहां पर पीकेवी योजना की बात की जा रही है, जिसका पूरा नाम परंपरागत कृषि विकास योजना (Paramparagat Krishi Vikas Yojana – PKVY) है। इस योजना के अंतर्गत चार राज्यों के किसानों को खेती के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को एक हेक्टेयर में खेती करने के लिए 31,500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है, जिससे वे खाद, बीज और विपणन का खर्च उठा सकें। वित्त वर्ष 2024-25 में हजारों किसानों को इस योजना के तहत लाखों रुपये की सहायता दी गई है। आइए जानते हैं कि किन किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है।
PKVY योजना का फायदा किन किसानों को मिलता है
PKVY योजना का फायदा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल के किसानों को मिलता है। केरल में सरकार बीपीकेपी BPKP योजना भी शुरू कर रही है, जिसे पीकेवीवाई योजना का ही एक घटक माना जाता है। इसके बारे में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर के दौरान जानकारी दी थी।
इन योजनाओं के तहत प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाता है। पीकेवीवाई योजना के अंतर्गत तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल के किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रति हेक्टेयर 31,500 रुपये दिए जाते हैं। इसमें से 15,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है, ताकि किसान आसानी से जैविक खेती कर सकें। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है।
कितने समय के लिए मिलता है PKVY योजना का फायदा
PKVY योजना का लाभ किसानों को 3 साल के लिए दिया जाता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कर्नाटक में 11,630 किसानों ने तमिलनाडु में 28,983 किसानों ने इस योजना का लाभ लिया। वित्त वर्ष 2025-26 के आवंटन की बात करें तो तमिलनाडु में 1,556 लाख रुपये, कर्नाटक में 1,769 लाख रुपये, केरल में 1,199 लाख रुपये, तेलंगाना में 1,989 लाख रुपये दिए गए। पीकेवीवाई योजना से जुड़कर किसान जैविक खेती कर रहे हैं। जैविक खेती से होने वाले उत्पादन की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होती है।
यह भी पढ़े- किसानों को मिली बड़ी सौगात, इस फसल की MSP में 445 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई बढ़ोतरी, जानें पूरी खबर

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











