कीटों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में एक ऐसे डिवाइस के बारे में बता रहे जिससे खेत में जहरीले केमिकल वाली दवाइयों का छिड़काव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फसल को कीटों-पतंगों से बचाने वाला डिवाइस कौन सा है
फसल को छोटे-छोटे कीटों से बचाने के लिए यहां आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद छोटा और हल्का है। इसे किसान अपने हाथों से खेत में कहीं भी लगा सकते हैं। यह डिवाइस रात के समय कीटों को खत्म करने का काम करता है, जिससे कीड़े फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
जैसा कि आप जानते हैं, किसान भाई फसल को कीड़ों से बचाने के लिए कई बार रासायनिक दवाओं का छिड़काव करते हैं। इससे फसल पर बुरा प्रभाव पड़ता है, मिट्टी भी खराब होती है और ये रासायनिक दवाएं सेहत के लिए भी हानिकारक होती हैं। इसलिए यहां आपको एक ऐसी तकनीक की जानकारी दे रहे हैं, जिससे न तो फसल को नुकसान होगा और न ही पर्यावरण को। कीड़े खुद-ब-खुद खेत से दूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं कीड़ों का सफाया करने वाली ट्रैप डिवाइस किस तरीके से काम करती है।
कीटों को खत्म करने वाली ट्रैप डिवाइस कैसे काम करती है
कीड़ों को खत्म करने के लिए आप ट्रैप डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक छोटा सा सोलर पैनल लगा होता है, जो दिन के समय सूर्य की रोशनी से चार्ज होता है। रात के समय इस डिवाइस में अपने आप लाइट जलने लगती है। लाइट को देखकर कीड़े इसकी ओर आकर्षित होते हैं।
सोलर पैनल के नीचे एक प्लेट लगी होती है, जिसमें थोड़ा पानी भरा जाता है और उसमें एक विशेष लिक्विड पदार्थ डाला जाता है। जब कीड़े लाइट की तरफ आते हैं, तो वे पानी में गिर जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते। इस तरह धीरे-धीरे खेत में मौजूद कीड़ों का सफाया हो जाता है।

ट्रैप डिवाइस की कीमत कितनी है
खेत से कीटों का सफाया करने वाली यह ट्रैप डिवाइस किसानों को कृषि दुकानों पर आसानी से मिल जाती है। यह एक नई तकनीक वाली डिवाइस है, जिसकी कीमत फिलहाल करीब ₹1200 बताई जा रही है। दुकानदारों के अनुसार, यह डिवाइस मजबूत होती है और लगभग 5 साल तक आराम से चल सकती है। एक बार इस पर खर्च करके किसान लंबे समय तक बिना किसी मेहनत के कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













