जून-जुलाई में इस फसल से 1 एकड़ से 10 लाख तक का टर्नओवर ले सकते हैं किसान, सोई किस्मत जगाने के लिए यह है अच्छा मौका

On: Thursday, June 19, 2025 11:00 AM
करेले की खेती

जून-जुलाई में कौन-सी फसल लगाकर एक एकड़ की जमीन से 10 लाख का टर्नओवर ले सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी आइये लेते हैं-

जून-जुलाई में खेती

जून-जुलाई में किसान खरीफ सीजन की फसले लगाते हैं जिसमें आपको अगर सब्जियों की खेती करनी है तो यह एक अच्छा विकल्प है। इससे कम खर्चे से ज्यादा मुनाफा होता है। लंबे समय तक आमदनी की जा सकती है। मेहनत भी बहुत अधिक नहीं करनी पड़ेगी। बस बीच-बीच में देखरेख करना है। जिसमें आज बात कर रहे हैं करेले की खेती की, करेले की खेती एक एकड़ में करके 10 लाख का टर्नओवर लिया जा सकता है। लेकिन इसके लिए ₹50 का औसत भाव मिलना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं खेती कैसे करनी है किन बातों का ध्यान रखना है।

क्योंकि बरसात में फसल को बचाने के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान रखनी पड़ती है और खर्चा कितना आएगा यह भी जानते हैं।

खेती का तरीका और समय

करेले की खेती खरीफ सीजन में कर रहे हैं तो जून से जुलाई के बीच में कर सकते हैं, कटाई अगस्त से सितंबर के बीच होती है। करेले की फसल से अच्छा उत्पादन लेने के लिए 8 बाय 3 फीट की दूरी में रोपाई कर सकते हैं। मचान विधि से खेती करें क्योंकि यह बेल वर्गीय फसल है जितना इसका विस्तार होगा उतना ज्यादा उत्पादन मिलेगा। फल की गुणवत्ता बेहतर होगी, तुड़ाई करने में आसानी होगी। 8/3 फीट की दूरी में पौधे लगेंगे तो बीच से ट्रैक्टर से भी स्प्रे कर सकते हैं।

बरसात में फसल को बचाने के लिए मचान विधि, मंडप बनाकर ही खेती करनी चाहिए, पानी की निकासी का ध्यान रखना चाहिए। बढ़िया वैरायटी के बात करें तो रुशान (Rushaan) किस्म का सिलेक्शन कर सकते हैं। इसके लंबे करेले होते हैं। अच्छी कीमत मिल जाएगी। वही 20 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान है तो भी अच्छी फसल ली जा सकती है।

यह भी पढ़े- बरसात में किसानों का कवच बनेगी यह फसल, बंपर पैदावार से भर देगी तिजोरी, जानिये बरसात में खेती की सही विधि

खर्चा, उत्पादन और आमदनी

करेले की खेती 1 एकड़ में करके 10 लाख तक की आमदनी 50 रुपए के औसत भाव से ली जा सकती है। लेकिन अब बात कर लेते हैं खर्च की तो अगर 10 लाख का टर्नओवर होगा तो उसमें 5 लाख रुपए के खर्च आएंगे। लेकिन यह भी निर्भर करता है कि किसान के पास कितनी सुविधाएं हैं। 5 लाख का खर्चा इस हिसाब से बताया जा रहा है। क्योंकि करेले की खेती में प्लास्टिक मल्च बिछाने में, मंडप बनाने में, स्प्रे, मजदूरी, बीज, खाद आदि सभी शामिल है। वही उत्पादन की बात करें तो 1 एकड़ में 20,000 किलो तक का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, बस सही तरीके से खेती करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़े- मूंगफली फटाफट छील देती है यह मशीन, किसानों के लिए बन गई वरदान, सरकार भी दे रही 60% तक अनुदान, जानिए कैसे मिलता है फायदा

Leave a Comment