आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो की पूर्वी त्रिपुरा के कदमताल ब्लॉक में बित्रकुल काला गंगरपार गांव के निवासी है इनका नाम नासिर है। किसान क्या कहना है इनका पहले मन था कि वह पढ़ाई करें इसके बाद में पढ़ाई के रास्ते में कई प्रकार की समस्याएं और रुकावटें आने की वजह से इन्होंने सोशल मीडिया पर बेर की खेती के बारे में देखा।
इसके बाद इन्होंने अपने आप पर भरोसा दिखाते हुए बेर की खेती शुरू कर दी। आज इनको बेर की खेती के जरिए सफलता मिलना शुरू हो गई है और यह बेर की खेती से लाखों रुपए कमा रहे हैं। आइए इस किसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया से मिला खेती का आईडिया
किसान का कहना है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर बेर की खेती के बारे में देखा इसके बाद इन्होंने इसके बारे में जानकारी लेते हुए पूरी बात पता कि इसके बाद इन्होंने निर्णय लिया कि वह बेर की खेती करेंगे इसके बाद उन्होंने 2019 में बेर के लगभग 200 पौधे मंगवा जिसके बाद नर्सरियों में 1 कानी मतलब 0.4 एकड़ के खेत में बेर के पेड़ लगा दिए।
यह भी पढ़े: गर्मियों में रहती है जबरदस्त डिमांड, मात्र 60 दिनों में आपको लखपति बनाएगी खरबूजे की खेती
इसके बाद में धीरे-धीरे पौधे बढ़ने लगे और साल 2020 में 1 जनवरी के दौरान इनको उपज दिखने लगी। जिसके बाद इन्होंने मार्केट में इनको बेचकर 6 लाख रुपए की कमाई कर ली। इस प्रकार इन्होंने खेती से कमाई शुरू कर दी।
किसानों को करते हैं प्रोत्साहित
किसान नासिर का कहना है कि वह अपनी खेती के बारे में और किसानों को इसके इस खेती के बारे में जानकारी देकर उनको इस खेती के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसके साथ ही अन्य किसानों को वह प्रति पौधा ₹100 में बेचते हैं। जिससे कि उनकी कमाई और ज्यादा बढ़ रही है। इस प्रकार वह अन्य किसानों को भी इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
बेर की खेती से कमाई
किसान का कहना है कि बेर की खेती वह 2 एकड़ जमीन में रहते हैं। जिसके जरिए उनका लगभग बेर का अच्छा उत्पादन मिल जाता है जिसके जरिए वह लगभग हर साल खर्चा निकाल कर 8 से 9 लाख रुपए आराम से कमा लेते हैं।
यह भी पढ़े: मक्के के भाव में हुआ परिवर्तन आज भाव पहुंचा 3000 तक, जाने आज किस मंडी में कितना चल रहा आज का भाव