गेहूं के किसानों के लिए बड़ी खबर है, 17 मार्च से MSP पर गेहूं की खरीदी किसानों से की जायेगी। चलिए जानते है सरकार की तैयारी क्या है-
गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी
गेहूं की सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी कि MSP पर खरीदी करती है। जिसमें कई राज्यों में अलग-अलग तारीख से गेहूं खरीदी की शुरुआत की जा रही है। आपको बता दे की 15 मार्च से मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें गेहूं का उत्पादन के लिए पंजीयन होना अनिवार्य था। मध्य प्रदेश में 31 मार्च 2025 तक गेहूं की खरीदी होगी। इसके अलावा राजस्थान की बात करें तो 10 मार्च से गेहूं की खरीदी की जा रही हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के किसानो कि जहां पर 17 मार्च से MSP पर गेहूं की खरीदी की जाएगी।
सरकार की तैयारी है पूरी
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने गेहूं की MSP पर खरीदी करने के लिए कमर कस ली है। आपको बता दे की 6500 के केंद्र में खरीदी की जाएगी। जिसमें सबसे अधिक 1250 क्रय केंद्र खाद्य विभाग की विपणन शाखा द्वारा बनाए जाएंगे, इसके अलावा उत्तर प्रदेश सहकारी संघ 3300 क्रय केंद्र बनाएगी, कृषि उत्पादन मंडी परिषद से भी 100 केंद्र होंगे, कोऑपरेटिव यूनियन के 700 क्रय केंद्र होंगे।
उपभोक्ता सहकारी संघ के 350 क्रय केंद्र होंगे, भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित के 100 केंद्र होंगे, अंत में बात करते हैं भारतीय खाद्य निगम की जिसके द्वारा 400 के केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। इस तरह किसानों को अच्छी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े- हाइड्रोपोनिक खेती से 4 गुना पाएं उत्पादन, 50% अनुदान दे रही सरकार, बिना मिट्टी के होगी खेती
गेहूं खरीदने की प्रक्रिया
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों को जितनी जमीन में गेहूं बोया है उसका ऑनलाइन सत्यापन राजस्व विभाग में करना होगा। उसके बाद वह बिक्री कर पाएंगे वही बिक्री केंद्र की बात करें तो ‘इलेक्ट्रिक पॉइंट ऑफ़ परचेज मशीन’ के द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होगा, यह क्रय केंद्र मोबाइल क्रय केंद्र में प्रक्रिया होगी। यहां पर ई-पॉप पर खरीदी की जाएगी। यह भी बताया जा रहा है कि मोबाइल क्रय केन्द्रो पर खरीदी का ई-पॉप डिवाइस से अक्षांश देशांतर भी कैप्चर होगा। इस तरह पात्र किसानों को फायदा मिलेगा।
150 रुपए हुआ कीमत में इजाफा
गेहूं MSP की बात करें केंद्र सरकार ने कीमत में इजाफा किया है। इस साल 150 रु अधिक कीमत मिलेगी। 2425 रु क्विंटल गेंहू की कीमत हो गई है। लेकिन कुछ राज्य सरकारें गेंहू की कीमत के साथ बोनस भी दे रही है। जैसे मध्य प्रदेश में गेंहू की कीमत 2600 रु किसानों को मिल रही है।