गेहूं के भाव हुए डबल, लगातार बढ़ती जा रही गेहूं की कीमतें, जाने ताजा रेट

गेहूं के भाव हुए डबल, लगातार बढ़ती जा रही गेहूं की कीमतें। गेहूं के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। गेहूं की बढ़ती कीमतों की वजह से आटे की कीमतें भी आसमान छू रही है। जिसकी वजह से आम जनता परेशान हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ महीने तक गेहूं के रेट ऐसे ही हाई लेवल पर चलते रहेंगे। सरकार की तमाम कोशिश से नाकाम जा रही है। गेहूं की कीमतों को कंट्रोल करने में सरकार ने जितने भी प्रयास किए सारे विफल रहे हैं। आइए गेहूं के ताजा रेट जानते है।

गेहूं के रेट ने पकड़ी जबरदस्त तेजी

मंडियों के साथ-साथ खुले बाजारों में भी गेहूं की कीमतों ने जबर्दस्त तेजी पकड़ी हुई है। वही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, और गोवा की मंडियों में गेहूं के रेट लगभग 5811 रुपए प्रति क्विंटल जा पहुंचे हैं। यह रेट तय की गई MSP से लगभग ढाई गुना ज्यादा है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक माने तो औसत भाव करीब ₹33 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि अधिकतम कीमत लगभग 59 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी है। गेहूं के रेट हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े: गेहूं के दामों ने किया हाईलेवल का स्तर पार, थाली में रोटी की संख्या हुई कम, जाने गेहूं के ताजा रेट

यूपी सहित बाकी राज्यों में गेहूं के रेट

उत्तर प्रदेश में गेहूं के रेट की बात करें तो औसत भाव लगभग ₹30 प्रति किलो ग्राम है। दिल्ली की बात करें तो यहां लगभग ₹33 रुपए प्रति किलोग्राम है। गुजरात और महाराष्ट्र में गेहूं के रेट लगभग 35.90 और 39.95 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेची जा रहे हैं। वहीं गोवा की बात करें तो यहां लगभग 51 रुपए प्रति किलो है। वही मुंबई में गेहूं की कीमत लगभग 6010 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है।

गेहू के यह भाव MSP से लगभग 64% ज्यादा भाव है। सरकार की तरफ से आने वाले सीजन में गेहूं का MSP रेट लगभग 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है हालांकि इस बार का रेट 2275 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया था।

यह भी पढ़े: ग्वार के भाव में दर्ज हुआ मामूली सा उछाल, तुरंत चेक करें ताजा रेट

इन राज्यों में गेहूं की कीमतों ने मारा उछाल

महाराष्ट्र में गेहूं का भाव लगभग 2899 रुपए प्रति क्विंटल है वही अधिकतम भाव 6010 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

गुजरात में गेहूं का भाव लगभग 2886 प्रति क्विंटल है वही सबसे अधिकतम भाव 3262 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव लगभग 2749 रुपए प्रति क्विंटल है वही अधिकतम भाव 2954 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

राजस्थान में गेहूं का भाव लगभग 2750 रुपए प्रति क्विंटल है वही अधिकतम भाव 2833 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव लगभग 2723 रुपए प्रति क्विंटल है वही अधिकतम भाव 2742 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

दिल्ली में गेहूं का भाव 2988.5 रुपए प्रति क्विंटल है तो वही अधिकतम भाव 3103 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

बिहार में गेहूं का भाव लगभग 2903 रुपए प्रति क्विंटल है तो वही अधिकतम भाव 3110 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

कर्नाटक में गेहूं का भाव लगभग 3535.33 रुपए प्रति क्विंटल है वही अधिकतम भाव 4205 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में गेहूं का भाव लगभग 2604 रुपए प्रति क्विंटल है वही अधिकतम भाव 3303 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

यह भी पढ़े: किसान आधुनिक तकनीकियों के इस्तेमाल से एक एकड़ जमीन में तीन फसलों की खेती से कमा रहा जबरदस्त पैसा, किसानों के लिए बन चुके हैं प्रेरणा

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment