गेहूं की कटाई करने के लिए मजदूरों की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको एक ऐसे यंत्र की जानकारी देते हैं जो जल्दी से कम लागत और मेहनत फसल काट देगी।
गेहूं काटने की मशीन
इस समय किसान गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। गेहूं की खेती में किसानों को फायदा है। लेकिन इसमें लागत अगर कम हो जाती है तो किसान इससे मुनाफे को बढ़ा सकते हैं। गेहूं की कटाई के लिए किसानों को मजदूर की जरूरत पड़ती है। एक हेक्टेयर में अगर 10 मजदूर लगते हैं तो ₹5000 का खर्च बैठ जाता है। मजदूरी इस समय महंगी होती जा रही है। 500 से ₹600 एक मजदूर किसी-किसी जगह पर पैसे ले रहे हैं। इसके अलावा मजदूरों के मिलने की भी समस्या रहती है। आजकल मजदूरी करने के लिए भी लोग तैयार नहीं है तो ऐसे में किसानों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है।
फसल काटने में देरी हुई तो भी किसान को नुकसान हो सकता है तो चलिए आपको गेहूं काटने की मशीन के बारे में बताते हैं जो की ₹400 में एक हेक्टेयर की जमीन में कटाई कर देगी।
रीपर मशीन
दरअसल, रीपर मशीन की बात करें जो गेहूं की कटाई के लिए बहुत बढ़िया मशीन है। इससे एक हेक्टेयर में ₹400 में गेहूं काटा जा सकता है। क्योंकि दो से ढाई लीटर पेट्रोल लगता है और 2 घंटे में खेत की कटाई हो जाती है। एक मजदूर भी खेत पूरा काट सकता है। इस मशीन में तीन लीटर पेट्रोल की टंकी होती है। इसे चलाना भी आसान है। किसान राम भजन प्रजापत जो की जयपुर के रहने वाले हैं हाल ही में उन्होंने मॉडल R777 रीपर मशीन पंजाब के लुधियाना से राजा भाई जी से खरीदी है और उन्हें यह मशीन बहुत पसंद आ रही है। जिसकी वजह से वह अन्य किसानों को भी इसकी जानकारी दे रहे हैं।

रीपर मशीन की कीमत
रीपर मशीन से गेहूं की कटाई बहुत आसान हो जाती है और लागत भी कम हो जाती है तो अगर आप भी इस मशीन को खरीदने के लिए इच्छुक है तो बता दे की अन्य किसान जिनके पास यह मशीन है पहले उनसे संपर्क करें। उनसे उसकी जानकारी लें, जानें कि क्या वह इस मशीन से संतुष्ट हैं। जिसमें राम भजन प्रजापत तो कहते हैं कि उन्हें यह मशीन बहुत पसंद आ रही है और पंजाब लुधियाना से राजा भाई से उन्होंने यह मशीन ली थी। मशीन की कीमत के बारे में उन्होंने बताया कि एक लाख में उन्हें यह मशीन पड़ी है। वह पहले लुधियाना गए मशीन का काम देखा और ₹5000 उन्होंने वहां पर जमा किया।
उसके बाद वह मशीन जयपुर आ गई। जयपुर में 95000 रु देकर उन्होंने वह मशीन खरीदी। उन्होंने बताया की मशीन पसंद करने के चार-पांच दिन के भीतर उनके घर वह मशीन आ गई। किसान कहते हैं कि अगर यह मशीन उनके पास पहले होती तो आज वह खेती में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते। इस तरह खेती किसानी में कृषि यंत्र का इस्तेमाल किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है।
यह भी पढ़े- खरपतवार का नामोनिशान मिटा देगी यह मशीन, बंपर मिलेगी पैदावार, जानिए गहरी जुताई से होने वाले 3 फायदे