गेहूं काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं तो चिंता ना करें चलिए आपको एक ऐसी मशीन की जानकारी देते हैं जिस पर सरकार बढ़िया सब्सिडी भी दे रही है और₹100 में 5 बीघा की कटाई किसी से कर लेंगे-
गेहूं काटने के लिए मजदूर पड़ रहे हैं महंगे
गेहूं की कटाई में देश के किसान जुटे हुए हैं। जिसमें ज्यादातर किसानों को मजदूर की तलाश होती है। लेकिन मजदूरों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक तो मजदूर मिलते नहीं है और मिलते हैं तो उनकी मजदूरी बहुत ज्यादा होती है। 300 से लेकर ₹500 तक के मजदूर मिलते हैं। जिससे जितनी किसानों को खेती में लागत आती है उसे मुनाफा कम हो जाता है। लेकिन अगर किसान मशीन का इस्तेमाल कर लेते हैं तो गेहूं की कटाई आसान हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं गेहूं काटने की एक शानदार मशीन के बारे में।
गेहूं काटने की मशीन
गेहूं काटने की जिस मशीन की हम बात कर रहे हैं उसे पावर रीपर मशीन कहा जाता है। यह गेहूं के साथ-साथ धान, मक्का, अरहर आदि की कटाई भी कर सकते हैं। पशुपालक इससे बरसीम भी काट सकते हैं। यह एक मल्टी पावर रीपर मशीन है जिससे विभिन्न प्रकार की फसलों की कटाई किसान कर सकते हैं। एक दिन में इससे किसान 25 बीघा की फसल की कटाई कर सकते हैं।
5 बीघा की फसल काटने के लिए 1 लीटर पेट्रोल की जरूरत पड़ती है। इस तरह ₹100 में 5 बीघा फसल की कटाई किसान कर लेंगे और इसे चलाने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति की जरूरत होती है। किसान चाहे तो खुद भी अपने खेत की कटाई कर सकते हैं।

मशीन की कीमत
पावर रीपर मशीन की कीमत की बात करें तो विभिन्न कंपनियों और क्षमता के आधार पर अलग हो सकती है। जिसमें VST कंपनी की पावर रीपर मशीन 1,50,000- 1,90,000 रुपए की मिल रही है। लेकिन इस पर सरकार की तरफ से किसानों को सब्सिडी मिलती है जिससे इसकी कीमत कम हो जाएगी। क्योकि 40-50% तक सब्सिडी इसमें दी जा रही है। जिससे यह मशीन किसान खरीद सकते है। इसे किराए पर देकर कमाई भी कर लेंगे।