MP में लगातार बढ़ रहा सोयाबीन का रेट, जानिए 14 नवंबर को सोयाबीन का भावांतर मॉडल रेट कितना है

On: Friday, November 14, 2025 4:17 PM
14 नवंबर को सोयाबीन का मॉडल रेट कितना है

सोयाबीन के किसानों को मॉडल रेट के आधार पर भावांतर की राशि मिलती है। तो आइए जानते हैं, आज यानी 14 नवंबर 2025 को सोयाबीन का भावांतर मॉडल रेट क्या है।

सोयाबीन के मॉडल रेट में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में भावांतर योजना के तहत किसानों को सोयाबीन का उचित भाव दिलाया जा रहा है, जिसमें मॉडल रेट और एसपी के अंतर की राशि किसानों को दी जाती है। जैसा कि आप जानते हैं, प्रतिदिन सोयाबीन का मॉडल रेट जारी किया जाता है। 7 नवंबर को सोयाबीन का पहला मॉडल रेट जारी हुआ था, जो 4020 रुपए था। इसके बाद लगातार सोयाबीन के मॉडल रेट में वृद्धि देखी जा रही है।

8 नवंबर को 4033 रुपये प्रति क्विंटल, 9 नवंबर को 4036 रुपये प्रति क्विंटल, 10 नवंबर 4036 रुपये प्रति क्विंटल, 11 नवंबर को 4056 रुपये प्रति क्विंटल रेट रहा है। वहीं बीते दिन 13 नवंबर को सोयाबीन का मॉडल रेट 4130 रुपए था। तो आइए जानते हैं आज कितना है।

14 नवंबर को सोयाबीन का मॉडल रेट कितना है

14 नवंबर यानी आज सोयाबीन का मॉडल रेट 4184 रुपए प्रति क्विंटल जारी हुआ है, जिसके अनुसार किसानों को भावांतर की राशि मिलेगी। इसके अलावा बीते दिन यानी 13 नवंबर को करोड़ों किसानों को भावांतर योजना की राशि प्राप्त हुई है। आइए इसके बारे में जानें।

किसानों को भावांतर राशि का अंतरण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीते दिन यानी 13 नवंबर को 233 करोड़ रुपए की राशि 1.33 लाख किसानों के खाते में भेजी गई है। यह सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए सम्मान और समृद्धि का प्रतीक बन चुकी भावांतर योजना। सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है।

भावांतर हेल्पलाइन नंबर

एमपी के सोयाबीन के किसान अगर फसल की बिक्री करते समय कोई भी दिक्कत आती है तो हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। दरअसल यहां पर भावांतर योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2704555 नंबर जारी किया गया है जो की सुबह 7:00 से रात के 11:00 तक कार्य करता है। इसमें आप बात कर सकते हैं। भावांतर योजना के अंतर्गत फसल की बिक्री करने पर किसान व्यापारी संगठन मंडी समिति मंडी बोर्ड के अधिकारियों की सुविधा के लिए यह भावांतर हेल्पलाइन कॉल सेंटर शुरू हुआ है।

यह भी पढ़े- किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा 1 हजार करोड रुपए देगी सरकार, 31 जिले के 50 लाख किसान होंगे लाभान्वित, जानिए किसे मिलेगा लाभ