नींबू का पेड़ सैकड़ों फूल और फलों से लद जाएगा, रसोईघर की यह फ्री की चीज़ सूखी मिट्टी में डालें और देखें 7 दिन में जादुई रिजल्ट

On: Monday, October 20, 2025 3:00 PM
नींबू के लिए फ्री का होममेड फर्टिलाइज़र कौन सा है?

नींबू में अगर फूल नहीं लग रहा है, फल नहीं आ रहा है, फूल झड़ रहे हैं तो चलिए एक देसी उपाय बताते हैं, जो कि फ्री का घरेलू होममेड फर्टिलाइज़र है।

नींबू के फूल झड़ते क्यों हैं?

नींबू सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कई तरह से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, इसलिए अपने घर पर नींबू का पेड़ लगाते हैं। नींबू का पेड़ अगर आप लगा रहे हैं या आपके नींबू के पेड़ में फूल-फल नहीं आ रहा है सालों से, तो इसका एक कारण हो सकता है ग्राफ्टेड पौधा ना लगाना। बीज से लगाया गया पौधा देर से फूल-फल देता है, इसलिए नींबू का पेड़ हमेशा ग्राफ्टेड ही लगाना चाहिए। इससे फल-फूल जल्दी आते हैं।

अगर नींबू के पेड़ में फूल झड़ रहे हैं, तो इसका एक कारण पानी ज़्यादा देना भी हो सकता है। अगर पानी ज़्यादा मिल रहा है, तो इससे फूल झड़ते हैं। इसके अलावा दूसरा कारण परागण ना होना भी हो सकता है। इससे भी फूल झड़ते हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर साल भर नींबू में फूल और फल चाहिए, तो आप कातकुम्भ वैरायटी लगा सकते हैं। इसे गमले में भी लगाया जा सकता है, और बढ़िया खाद देकर साल भर फूल और फल लिए जा सकते हैं।

नींबू के पेड़ को घना कैसे करें?

नींबू का पेड़ अगर घना होगा, उसमें ज़्यादा शाखाएं होंगी, तो फूल और फल भी ज़्यादा आएंगे। इसके लिए बरसात की शुरुआत में या फिर फरवरी की शुरुआत में आपको हार्ड प्रूनिंग करनी चाहिए। इससे नई शाखाएं आती हैं।

नींबू के लिए फ्री का होममेड फर्टिलाइज़र कौन सा है?

नींबू के पेड़ में अगर बहुत दिन से फूल नहीं आ रहे हैं, तो इसके लिए मिट्टी को सूखने देना है। जब मिट्टी में बिल्कुल नमी न रहे, तो उसमें चावल का पानी और सीवीड फर्टिलाइज़र 10 मि.ली. देना है।

चावल के पानी से हमारा मतलब है जब चावल बनाते समय चावल को धोते हैं, तो जो पानी गिरा देते हैं, उसका इस्तेमाल करना है। इससे 7 दिन के भीतर फूल आने शुरू हो जाएंगे। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। बस जब दें तो मिट्टी सूखी हुई होनी चाहिए। इसके अलावा ध्यान रखें पेड़ को पूरे दिन की अच्छी धूप मिलनी चाहिए और कीड़ों व रोगों से पेड़ को बचाना है।

यह भी पढ़े-पालक की ग्रोथ 5 दिन में होगी डबल, ये 3 मुफ्त की चीजें दिखाएगी चमत्कारी कमाल घर में ही होगी पालक की खेती, जाने नाम