लाल मूली की खेती करना चाहते हैं तो चलिए बढ़िया वैरायटी के बारे में बताते हैं जिससे सफेद मूली से ज्यादा फायदा हो-
मूली की खेती
अगस्त से अक्टूबर तक मूली की खेती कर सकते हैं। जिसमें बढ़िया वैरायटी का चयन करना चाहिए। यहां पर आपको लाल मूली की वैरायटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि सफेद मूली की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें 100 फीसदी अधिक एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं, और उत्पादन के बाद करें तो 40 से 45 टन एक हेक्टेयर से मिल सकता है।
लाल मूली देखने में आकर्षक लगती है। लाल मूली सफेद मूली से ज्यादा महंगी बिकेगी है। इसका स्वाद मीठा और कुरकुरा होता है। सलाद और सब्जी के लिए इसकी मांग है। इसमें विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में होते हैं। चलिए आपको लाल मूली की बढ़िया वैरायटी के बारे में बताते हैं। जिसके बीज भी सस्ते में मिल रहा है।

लाल मूली की वैरायटी
लाल मूली की काशी लोहित वैरायटी बढ़िया होती है। इसका बीज छूट के साथ घर बैठे मंगा सकते हैं। आपको बता दे की राष्ट्रीय बीज निगम के पोर्टल पर इसके बीज सस्ते में मिल रहे हैं। यह हाइब्रिड लाल मूली है। काशी मोहित किस्म की मूली की जड़े आकर्षक और लाल रंग की होती हैं। प्रति हेक्टेयर 45 दिन तक उत्पादन देने की क्षमता रखती है। इस वैरायटी को लगा रहे हैं तो अगस्त के पश्चात सितंबर में इसकी खेती कर सकते हैं। क्योंकि ठंडा मौसम इसके लिए अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़े- पीएम किसान के 2 नहीं 7 हजार रु आए किसानों के खाते में, जानिए इनका पैसा ज्यादा क्यों है
अगर आपके क्षेत्र में ज्यादा बारिश हो रही है खेत में पानी भरा है तो इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली मिट्टी का चयन करें। पानी भरा है तो ऐसे में नुकसान हो सकता है। इसलिए बारिश कम होने के पश्चात इसकी खेती कर सकते हैं। चलिए बीजों की कीमत के बारे में जानते हैं।
बीज की कीमत और मिलने वाली छूट
राष्ट्रीय बीज निगम के पोर्टल पर काशी लोहित किस्म के लाल मूली के बीज मिल रहे हैं। कीमत ₹55 एक पैकेट की है 100 ग्राम का एक पैकेट है, 27 फीसदी छूट मिल रही है। बता दे की राष्ट्रीय बीज निगम के पोर्टल पर कई फसलों के बीज इस तरह से ऑफर के साथ मिलते हैं। जिन्हें घर बैठे आर्डर किया जा सकता है। अगर 50 ग्राम का काशी लाल मोहित सीड्स लेते हैं तो वह ₹33 का पड़ रहा है।