वैज्ञानिक तरीके से घर पर ही तैयार करें जैविक खाद, बिना किसी खर्च के 75-80 दिन में तैयार, जानिए जैविक खाद बनाने का वैज्ञानिक तरीका

वैज्ञानिक तरीके से घर पर ही तैयार करें जैविक खाद, बिना किसी खर्च के 75-80 दिन में तैयार, जानिए जैविक खाद बनाने का वैज्ञानिक तरीका।

बिना किसी खर्च के

आज हम एक ऐसी खाद के बारे में बात करेंगे जो केंचुआ से बनती है। इस खाद को हम घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं? इस खाद को क्या कहते हैं? इस खाद को हम वर्मीकम्पोस्ट कहते हैं। वर्मीकम्पोस्ट का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल जैविक खेती के लिए किया जाता है, क्योंकि यह खाद बहुत कम समय में और कम लागत में तैयार हो जाती है। वर्मीकम्पोस्ट को कृमि खाद भी कहते हैं। इसे केंचुआ खाद भी कहते हैं। केंचुआ खाद से किसी भी तरह की गंध नहीं आती।

वर्मीकम्पोस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • केंचुआ
  • भूसा या पराली
  • गोबर

यह भी पढ़े –घर पर बनाएं सबसे खतरनाक ब्रह्मास्त्र कीटनाशक, महंगे कीटनाशकों से भी कई गुना ज्यादा ताकतवर, जानिए ब्रह्मास्त्र कीटनाशक बनाने की विधि

वैज्ञानिक तरीके से वर्मीकम्पोस्ट बनाने की विधि

केंचुए अक्सर जमीन के नीचे घुस जाते हैं, ऐसे में आपकी सारी मेहनत बेकार हो सकती है, तो सबसे पहले केंचुए के लिए घर बनाइए। फर्श पर 3 फीट चौड़ा और 6 से 10 फीट लंबा बेड बनाइए। उस फर्श पर भूसा या पराली डालिए। दो-तीन दिन से भीगा हुआ भूसा उस फर्श पर डालना है। फर्श पर 2-3 इंच की मोटाई में बिछा दीजिए। फिर उस भूसे के ऊपर गाय का गोबर डाल दीजिए। लेकिन ध्यान रहे कि गोबर इतना ताज़ा न हो की आप गोबर को उठाकर सीधे भूसे पर डाल दें। ताजा गोबर डालने से उसके अंदर का तापमान और भी बढ़ जाएगा और केंचुए मर जाएंगे।

75-80 दिन में वर्मीकम्पोस्ट तैयार

सबसे पहले गोबर को इकट्ठा करके उसे दो-तीन दिन तक रोजाना पानी में भिगोएं ताकि उसमें से सारी अशुद्धियां निकल जाएं, गोबर पूरी तरह ठंडा हो जाए और उसमें कोई गैस या अधिक तापमान न रहे। फिर आपको उस भूसे पर 2 फीट तक गोबर फैलाना है। क्यारी 3 फीट चौड़ी और 2 फीट ऊंची हो जाएगी और फिर आपको उस क्यारी पर केंचुए डालने हैं। केंचुए 50-60 दिन में भूसे पर पड़े गोबर को भोजन के रूप में कहते रहते है।

कुछ ही दिनों में गोबर खाद के रूप में तैयार हो जाएगा। एक जाल लें और उससे खाद को छान लें। इससे आपको जो फायदा होगा वो ये कि केंचुए और बच्चे जाल में ऊपर रहेंगे और खाद नीचे चली जाएगी। 75-80 दिन में वर्मीकम्पोस्ट तैयार हो जाती है। इस खाद का इस्तेमाल आप अपने खेतों में कर सकते हैं।

यह भी पढ़े –बीजामृत खाद: घर पर बनाएं मात्र 10 रुपए की लागत से, जानिए बीजामृत खाद बनाने की विधि

नमस्ते मित्रों, मैं ओशिन वर्मा। मैं 2 साल से पत्रकारिता कर रही हूं। मुझे कई विशेष विषयों पर लिखना पसंद है जिसके जरिये मैं आप तक सही खबर पहुंचा सकूं। खेती, टेक्नोलॉजी, वायरल, हेल्थ इन सभी विषयों पर लिखना मेरी विशेषता है, मेरा मुख्य उद्देश्य आप तक सही और सच्ची घटनाओं की खबरें पहुँचाना है, इसलिए यदि आप इन विषयों को जानने के लिए उत्सुक है तो आप https://khetitalks.com/ के साथ जुड़े रहिए धन्यवाद ओशिन वर्मा।