त्योहारों में अब LPG गैस सिलेंडर की दिक्कत नहीं आएगी, ना ही खर्च करना पड़ेगा, सरकार गैस के लिए 853 रुपए खाते में देगी जानिये कैसे।
त्योहारों में LPG गैस सिलेंडर का पैसा मिलेगा
बजट 2026-27 आने के बाद कई राज्यों में लोगों को सरकार की तरफ से उपहार मिल रहे हैं। जिसमें दिल्ली वालों को फ्री गैस सिलेंडर का उपहार मिला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लाखों पात्र परिवारों को त्योहारों के सीजन में साल में दो बार जैसे की होली और दिवाली में LPG सिलेंडर का फायदा मिलेगा। आइये जानते हैं कैसे।
गैस सिलेंडर के लिए खाते में आएंगे 853 रु
गैस सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा, लेकिन गैस सिलेंडर सरकार नहीं बल्कि उसका पैसा दे देगी तो आप अपने हिसाब से खरीद सकते हैं तो दिल्ली वाले 853 रु का अपने पसंद के अनुसार सिलेंडर खरीद सकते हैं। पैसा डायरेक्ट बेनिफिशियरी ट्रांसफर मतलब की डीबीटी के द्वारा खाते में दिया जाएगा। जिससे वह गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं तो आइये यह जानते हैं कौन से पात्र परिवार होंगे इस योजना के लाभार्थी ।
किसे मिलेगा गैस सिलेंडर का पैसा
गैस सिलेंडर का पैसा दिल्ली के पात्र परिवारों को दिया जाएगा। जिसमें बताया जा रहा है कि जिनके पास राशन कार्ड है मतलब की निम्न वर्ग के गरीब परिवारों को योजना का फायदा दिया जाएगा। जिसमें दिल्ली में लगभग 17.5 लाख राशन कार्ड धारक परिवार है जो कि इस योजना से जुड़ पाएंगे। होली दीवाली जैसे त्योहारों में उन्हें गैस सिलेंडर के लिए पैसे मिलेंगे। अगर पीएनजी उपभोक्ता है, मतलब की पाइपलाइन गैस आती है तो उसके लिए भी फायदा दिया जाएगा।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












