बरसात में फलों के या छायादार पेड़ लगाना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको बताते हैं कि कहां पर फ्री में बढ़िया वैरायटी के पौधे मिलेंगे-
किसानों को फ्री में बांटे जाएंगे पेड़
आजकल कई किसान पेड़ लगाकर अच्छी आमदनी ले रहे हैं। जिसमें फलदार, छायादार कई तरह के पेड़ लगाए जाते हैं। पेड़ लगाने से कई फायदे हैं। इसीलिए सरकार भी किसानों को पेड़ लगाने में मदद कर रही है, और बढ़िया वैरायटी के तथा स्वस्थ पौधे उपलब्ध करा रही है। जिससे किसानों को अच्छी आमदनी होगी।
बागवानी के क्षेत्र को बढ़ाने तथा किसानों की आमदनी में वृद्धि करने के लिए वन विभाग द्वारा 30 लाख से ज्यादा पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें किसानों को बढ़िया पौधे बांटे जाएंगे। वह भी मुफ्त में, चलिए जानते हैं कौन-कौन से पेड़ किसानों को मिलेंगे।

फलदार के साथ छायादार वृक्ष भी दिए जाएंगे
फलों की खेती में बहुत ज्यादा मुनाफा है, फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, और कम लागत में अच्छी आमदनी इससे किसान भाई ले सकते हैं। अगर फ्री में पौधा मिल जाए तब तो कुछ पूछना ही नहीं, खर्च बेहद कम हो जाएगा। आपको बता दे की मेरठ उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग द्वारा किसानों को फलदार, छायादार वृक्ष मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिसमें केला, अमरूद, जामुन, अनार, कटहल और आम के पेड़ दिए जा रहे हैं। इन पेड़ों को वन विभाग द्वारा तैयार किया गया है, और उनकी नर्सरी आधुनिक तरीके से तैयार की गई है, जिससे इन पेड़ों से अच्छा उत्पादक किसानों को मिलेगा।
इसके अलावा आपको बता दे कि यहां पर पैसों वाले पेड़ भी किसानों को मिलेंगे। दरअसल, यह पेड़ जिनकी लकड़ी पत्ती आदि चीजों की बिक्री करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं, इन पेड़ों को एक बार लगा देंगे कुछ साल देखभाल करेंगे उसके बाद पेड़ अपने आप तैयार हो जाएंगे। बाजार में इनकी बिक्री करके अच्छी आमदनी कर सकते हैं, जैसे की शीशम के पेड़ यहां पर किसानों को दिए जा रहे हैं।
जिसकी मजबूत और टिकाऊ लकड़ी होती है। इससे फर्नीचर बनाए जाते हैं। शीशम के पेड़ पर्यावरण के लिए लाभदायक होते हैं। मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, और जल संरक्षण में मदद करते हैं, तो यहां से किसान शीशम के पेड़ लेकर भी खेती कर सकते हैं।