ब्लैक टाइगर के नाम से फेमस हुआ ट्रैक्टर, किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है। क्योंकि इसमें कई ऐसी खासियत है जिससे किसानों की खेती में लागत कम हो जाती है। तो चलिए आपको इस ट्रैक्टर का नाम कीमत और खासियत बताते हैं-
ब्लैक टाइगर ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक कंपनी द्वारा तैयार किया गया ब्लैक टाइगर ट्रैक्टर का रंग ब्लैक सिल्वर है। जिसकी वजह से इसका नाम ब्लैक टाइगर पड़ा है। लेकिन इसमें टाइगर की तरह खासियत भी है। यह ट्रैक्टर डिजिट्रैकPP46i नाम से उतरा है। चलिए इसकी खासियत जानते हैं उसके बाद कीमत की भी चर्चा करेंगे।
ट्रैक्टर डिजिट्रैक PP46i की खासियत
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार ट्रैक्टर डिजिट्रैक PP46i की खासियत जानें-
- यह ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम के लिफ्टिंग क्षमता रखता है।
- 50 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर है।
- इस ट्रैक्टर में डबल क्लच मिलेगा।
- इस ट्रैक्टर की लंबाई 3785 मिलीमीटर और चौड़ाई 1900 मिलीमीटर मिल रही है।
- यह ट्रैक्टर सुपर सीडर, रोटावेटर स्ट्रा रीपर चलाने के लिए बढ़िया है।
- अगर 8 फीट का रोटावेटर इस ट्रैक्टर से चलाया जाता है तो 5 लीटर डीजल की खपत होगी।
- डिजिट्रैक पीपी 46i ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर इंजन है।
ट्रैक्टर डिजिट्रैक PP46i की कीमत
ब्लैक टाइगर ट्रैक्टर यानी की डिजिट्रैक PP46i की कीमत की बात करें तो यह 8,50,000 रु का है। इस ट्रैक्टर में किसानों को 80 लीटर क्षमता का डीजल टैंक भी मिलेगा। इसका वजन 24 क्विंटल 80 किलो है। यह रोजाना ₹1000 के डीजल के बचत करता है। यानी कि यह कम डीजल खाने वाला ट्रैक्टर है।