तोरई की इस खास किस्म की जबरदस्त डिमांड से होगी तगड़ी कमाई, उत्पादन भी होगा दोगुना ज्यादा। खेती एक ऐसी लाभकारी फील्ड है जिसमें किसान अपना बेस्ट देकर ज्यादा से ज्यादा कमाई करने की कोशिश में लगे रहते है। आज हम आपको तोरई की एक ऐसी ही खास किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।
तोरई की किस्म
तोरई की खेती आज के समय में कई किसान करते हैं बाजार में तोरई की जबरदस्त डिमांड होने की वजह से अधिकतर किसान इसकी खेती करना पसंद करते हैं। ऐसे ही अच्छी किस्मो की तलाश कर रहे किसानों के लिए आज हम एक खास किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम “IRIS मैक्स 001” है। इस किस्म को अधिक उत्पादन देने के लिए भी जाना जाता है। जिससे किसानों को अधिक आय प्राप्त होती है।
तोरई की इस किस्म की खासियत
तोरई कि इस किस्म की कई खास बातें हैं जो अन्य किस्मो में नहीं पाई जाती है। बता दे इस किस्म की फसल जल्द ही तैयार हो जाती है इसको तैयार होने में केवल 45 से 50 दिन लगते हैं। वही इसके फल अन्य किस्म की तुलना में बड़े होते हैं। इतना ही नहीं यह स्वाद में लजीज और पौष्टिक गुणों से भरपूर होने की वजह से मार्केट में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। इतना ही नहीं यह एक ऐसी किस्म है जो रोग प्रतिरोधी क्षमता से भरपूर है। इन्हीं कारणों की वजह से आज यह लोकप्रिय बनती जा रही है।
तोरई से कमाई
तोरई से कमाई की अगर हम बात करते हैं तो इस किस्म से उत्पादन तगड़ा उत्पादन प्राप्त होता है जिसकी वजह से किसान इसकी खेती से आराम से 80 से 90 हजार रुपए आराम से कमा सकते हैं। आज के समय में यह किस्म किसानों के लिए जैसे वरदान बनती जा रही है।
यह भी पढ़े: मंडी में सोयाबीन के भाव में गिरावट थमी या नहीं, जाने 4 जून 2025 के ताजा मंडी के भाव