वर्मी कंपोस्ट बेड में केंचुए की संख्या बढ़ा देगा यह देसी टॉनिक, कमाई होगी डबल, खेत बनेगा जैविक खाद की फैक्ट्री

On: Sunday, July 20, 2025 1:43 PM
केंचुए की संख्या बढ़ाने के लिए उपाय

वर्मीकंपोस्ट खाद बनाने का व्यवसाय करते हैं तो यहां पर आपको एक देसी टॉनिक की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे केंचुए की संख्या बढ़ जाएगी-

वर्मी कंपोस्ट व्यवसाय में कमाई

आजकल वर्मीकंपोस्ट खाद बनाने का व्यवसाय कई लोग कर रहे हैं। लेकिन इसमें कुछ समस्याएं आ रही है जैसे कि केंचुआ की संख्या कम होना, अगर केचुआ कम होंगे तो खाद भी कम बनेगी। जिससे कमाई घट जाएगी। वर्मीकंपोस्ट खाद की डिमांड बहुत ज्यादा है। यह एक जैविक खाद है। जिसे केंचुआ खाद भी कहते हैं। बागवानी, खेती करने वाले लोग ऑनलाइन घर बैठे इस खाद को आर्डर करते हैं तो चलिए जानते हैं इस जैविक खाद को बनाने वाले केंचुआ की संख्या कैसे बढ़ाएं।

केंचुए की संख्या बढ़ाने के लिए उपाय

वर्मी कंपोस्ट खाद केचुआ ही बनाते हैं। केचुआ के मल से यह खाद तैयार होती है। अगर केंचुआ की संख्या अधिक होगी तभी ज्यादा मात्रा में खाद जल्दी-जल्दी बनेगी। खाद बनने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और खाद की गुणवत्ता भी बढ़िया होगी। इसके लिए आपको यहां पर देसी टॉनिक बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानते हैं इसे बनाना और इस्तेमाल कैसे करना है-

  • सबसे पहले आप 20 लीटर पानी ले लीजिए।
  • उसमें 1 किलो बेसन डाल दीजिए।
  • 2 लीटर छाछ मिला दीजिए।
  • साथ ही इसमें 200 ग्राम गुड़ डाल दीजिए।
  • इन सब चीजों को अच्छे से मिला दीजिए।
  • इसके बाद वर्मी कंपोस्ट का जो बेड है उसके ऊपर इस टॉनिक को गिरा देना है।

यह भी पढ़े- Profitable trees: एक बीघा से 1 करोड़ रु कमाना है तो यह पेड़ लगाए किसान, जहाज बनाने के लिए इसकी लकड़ी होती है इस्तेमाल

  • फिर इससे केंचुआ को पोषण मिलेगा, केंचुआ की मसल्स बनेगी। जिससे प्रजनन अधिक करेंगे और उनकी संख्या बढ़ जाएगी। जिससे काम तेजी-से करेंगे।

यह एक देसी टॉनिक है, जिसे घर पर तैयार कर सकते हैं, और केचुआ की संख्या बढ़ा सकते हैं। केचुआ मिट्टी की संरचना में सुधार करते हैं। जिससे बढ़िया जल निकासी वाली, हवादार मिट्टी बन जाती है। केचुआ मिट्टी में उपयोगी जीवाणुओं की वृद्धि करने में मददगार होते हैं। मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों के ऊपर हुई पैसों की बारिश, धान के किसानों को 15 हजार रु प्रति एकड़ दे रही सरकार, अन्य फसलों पर 10 हजार रु, जानिए योजना

Leave a Comment