ये एक चीज करी पत्ते के पौधे के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है इसमें मौजूद तत्व पौधे को कई दिनों तक भरपूर पोषण देते है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।
करी पत्ते का पौधा होगा जंगल जैसा घना
अक्सर कुछ लोगों के करी पत्ते के पौधे की ग्रोथ सालों साल नहीं होती है और पौधे में नई पत्तियों का फुटाव भी नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो करी पत्ते के पौधे के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है ये चीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी ये पौधे के विकास के लिए पौधे को महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करती है जिससे पौधे की ग्रोथ अच्छे से होती है और करी पत्ते का पौधा खूब घना होने लगता है इस चीज में बहुत ज्यादा अच्छे गुण होते है जो पौधे के लिए जरुरी होते है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

करी पत्ते के पौधे में डालें ये चीज
करी पत्ते के पौधे में डालने के लिए हम आपको न्यूट्रिपोट गोली के बारे में बता रहे है ये एक विशेष प्रकार का उर्वरक है जो पौधे की ग्रोथ को बढ़ाता है और पौधे को लंबे समय तक पोषक तत्व धीरे-धीरे प्रदान करता है। न्यूट्रिपोट गोली में NPK (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम) और सूक्ष्म पोषक तत्वों का मिश्रण होता है जो पौधे के ग्रोथ के लिए बहुत आवश्यक है। ये गोली धीरे-धीरे घुलती है जिससे पौधे को 2-3 महीने तक लगातार पोषण मिलता रहता है। साथ ही ये मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार करती है।
कैसे करें उपयोग
करी पत्ते के पौधे में न्यूट्रिपोट गोली का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए एक गोली को करी पत्ते के पौधे की मिट्टी में दबा देना है और पानी की सिंचाई कर देनी है ऐसा करने से इसके पोषक तत्व धीर-धीरे पौधे तक पहुंचेंगे जिससे पौधे की ग्रोथ बहुत तेजी से होगी। ये एक सामान्य उर्वरक है जो पौधे को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।