इस लेख में आप जानेंगे कि गाय-भैंस जैसे जानवरों को मक्खी-मच्छर से कैसे बचाएं, जिसमें आपको बिना केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल किए बनाया गया सस्ता और सरल उपाय बताया जाएगा।
गाय-भैंसों को मक्खी-मच्छरों से बचाएं
पशुओं के लिए मक्खी-मच्छर एक बड़ी समस्या है। जो लोग दूध उत्पादन के लिए पशु पालते हैं, उन्हें पता होगा कि पशुओं को चारा-पानी देने में उन्हें कितनी परेशानी होती है, यानी इसका असर सिर्फ पशुओं पर ही नहीं बल्कि उनकी सेवा करने वाले लोगों पर भी पड़ता है। मक्खी-मच्छर पशुओं का खून चूसते हैं, बीमारियाँ फैलाते हैं और चैन नहीं लेने देते। पशु उनसे परेशान हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप चाहें तो बिना किसी रासायनिक चीज का इस्तेमाल किए या कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए पशुओं से मक्खी और मच्छरों को बचा सकते हैं।
जिसके लिए आपको रसोई में रखी 3 चीजों का इस्तेमाल करना होगा, तो चलिए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं और वो कैसे काम करेंगी।

ये सस्ता और सरल उपाय मक्खी-मच्छरों से मुक्ति दिलाएं
यहां वो 3 चीजें बताई गई है जिनका इस्तेमाल करना है यह चीजे रसोई में ही मिल जाएंगी और ये किसी तरह की रासायनिक चीज नहीं है, इसलिए इसका कोई बुरा असर भी नहीं होगा। दरअसल यहां आपको विनेगर/सिरके का इस्तेमाल करना है। पशुपालक सेब या जामुन के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरका किराना स्टोर में मिल जाता है।
इसके बाद नमक का इस्तेमाल करना होगा। जी हां, खाने वाला नमक और तीन लीटर पानी की जरूरत होगी। फिर अंत में कपूर की कुछ गोली भी चाहिए होगी, तो चलिए जानते हैं स्प्रे कैसे बनाना है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है।
स्प्रे बनाने और इस्तेमाल करने की विधि
इस मक्खी-मच्छर भगाने वाले स्प्रे को बनाने के लिए आपको तीन लीटर पानी में 50 मिली सिरका, 50 ग्राम नमक मिलाना है और इसे गैस पर तब तक पकाना है जब तक पानी आधा न रह जाए। जब 3 लीटर पानी घटकर डेढ़ लीटर रह जाए तो इसे चूल्हे से नीचे उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें। साथ ही आपको कपूर पाउडर भी डालना है और उसे पानी में अच्छे से मिलाना है। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे एक बोतल में भरकर हर जगह स्प्रे करें, जैसे कि जहां मक्खियां बैठती हैं, दीवार पर, जानवरों पर या फिर जहां जानवर बांधते हैं वहां पर भी आप स्प्रे कर सकते हैं।
इससे मक्खियां और मच्छर भाग जाते हैं। अगर यह बड़ी समस्या है तो आप सुबह और शाम को एक धुंआ कर सकते हैं जिसमें नीम के पत्ते, सफेदा के पत्ते भी डाल सकते है।