धान खराब होने से बचाना चाहते हैं तथा उसकी ज्यादा कीमत लेना चाहते हैं तो चलिए, बताते हैं धान स्टोर करने की टिप्स।
धान का भंडारण कैसे करें
धान का भंडारण सही तरीके से करने पर ही किसानों को फायदा होता है। अगर कुछ गलतियां कर देते हैं, तो धान की गुणवत्ता खराब हो सकती है तथा सरकारी खरीद के समय भी दिक्कत आती है। अगर किसान किसी व्यापारी को भी धान बेचते हैं, तो उसकी गुणवत्ता कम होने से कीमत कम मिल सकती है, और अगर ज्यादा धान खराब हो गई, तो किसान को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।
इसलिए इस समय धान की कटाई करने वाले किसानों को धान भंडारण का सही तरीका पता होना चाहिए। कई किसान तो वर्षों से धान का भंडारण करते आ रहे हैं, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अधिक जानकारी न होने से धान खराब होने का नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए नीचे दिए गए बिंदुओं के अनुसार जानते हैं धान को स्टोर करते समय किन बातों का रखें ध्यान और किन चीजों का करें इस्तेमाल, धान स्टोर करने की टिप्स-

- धान की कटाई के समय ध्यान रखें अगर धान पक गई है और उसकी नमी 20 से 22% है, तभी कटाई करें।
- धान काटने के बाद 2 से 3 दिन तक उसे धूप में सुखाएं।
- लेकिन कभी भी तेज धूप में नहीं सुखाना चाहिए, इससे जब धान से चावल बनते हैं, तो मशीन में धान अधिक टूटती है, जिससे किसानों को नुकसान होता है।
- धान की नमी जब 14 प्रतिशत से कम हो जाए, तभी उसको स्टोर करें, क्योंकि अगर धान में नमी ज्यादा होती है तो उसमें फफूंदी और कीड़े लग सकते हैं।
- धान की सफाई का ध्यान रखें। उसमें अगर फसल अवशेष, पत्थर, कंकड़ इत्यादि हों तो उन्हें हटा दें।
- किसानों को धान काटने के 24 से 48 घंटे के भीतर उसे धूप दिखा देनी चाहिए।
- धान सूखने के लिए जमीन पर कुछ बिछाना चाहिए, जिससे धान सीधे मिट्टी के संपर्क में न आए।
- धान की नमी जांचने के लिए किसानों को मॉइश्चर मीटर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसकी कीमत ₹2,000 से ₹5,000 के बीच होती है। इससे किसानों को सही जानकारी मिलती है।
- अगर किसान धान को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो उसके लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। इसके लिए नीम की पत्तियों को सुखा लें, फिर उन्हें नीचे बिछाकर उस पर धान रखें। इससे कीड़े नहीं लगेंगे। 1 क्विंटल धान के लिए लगभग 1 किलो नीम की पत्तियां जरूरी होती हैं। जो कि अच्छे से सूखी हुई हो।
इस तरीके से अगर आप धान को स्टोर करते हैं तो उसकी गुणवत्ता अच्छी होती है और कीमत में बढ़िया होती है अगर आपको धान स्टोर करने की टिप्स अच्छी लग रही है तो अन्य किसानों के साथ भी इस लेख को शेयर करें।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












