गेंदे के फूलों की खेती से युवक ने खड़ा कर दिया साम्राज्य। आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं इनका नाम अरूप कुमार घोष है। इन्होंने अपने मेहनत और बलबूते पर गेंदे की खेती से करोड़ों रुपए का साम्राज्य खड़ा कर दिया है। आज यह किसान सफलता का शिखर चढ़ चुका है। आज हम आपको इस किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
फूलों से हमेशा से था लगाव
किसान अरूप को बचपन से ही फूलों से बहुत ज्यादा लगाव था। अरूप पुरे भारत में फूलों की सप्लाई करते हैं और उनको फूलों में बहुत ज्यादा रुचि है। वह एक साधारण से परिवार में जन्मे हैं जिसकी वजह से उनका सपना था कि वह फूलों का बिजनेस करें और अच्छी कमाई करें। आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वह फूलों की खेती से सालाना 5 करोड़ रुपए कमाते हैं।
फूलों के बारे में जानने के लिए की नौकरी
अरूप ने फूलों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए हैदराबाद के गुडिमलकापुर फूल बाजार में जाकर नौकरी शुरू कर दी जिससे कि वह ज्यादा से ज्यादा जानकारी फूलों के बारे में प्राप्त कर सके वह केवल ₹3500 ही कमा पाते थे जिसके साथ ही उनको कई चीज़ सीखने को मिली। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू कर लिया।
घर जाकर शुरू किया बिजनेस
अरुण कुमार ने नौकरी छोड़ने के बाद में घर जाकर फूलों का बिजनेस शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने साल 2011 में एक बीघा जमीन में गेंदे की खेती शुरू कर दी। अरुप के इस फैसले से उनको पहले तो नुकसान हुआ जिसके बाद वह थाईलैंड गए और वहां 3 महीने तक हाई क्वालिटी वाले टेनिस बॉल गेंदे के फूल और उनके बीच तैयार करने की तकनीकी के बारे में जाना इसके बाद वह प्रत्येक गेंदे की किस्म के 25 ग्राम बीज लेकर कोलाघाट वापस आ गए।
करोड़ों में कमा रहे मुनाफा
थाईलैंड से ट्रेनिंग लेकर वापस आने के बाद में उन्होंने वापस गेंदे के फूल की खेती शुरू कर दी। इसके बाद रूप ने थाईलैंड की टेनिस बॉल किस्म वाला गेंदा उगाया और आज वह इस कारोबार से सालाना 5 करोड़ रुपए की कमाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: धान पूसा के भाव में आया उछाल, तो वही चने की कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, जाने आज के ताजा मंडी भाव