कम खर्च में ज्यादा प्रॉफिट लेना है तो यह सब्ज़ी लगाएं, ₹20 कीमत में भी पैसे में खेलेंगे

On: Wednesday, September 10, 2025 9:00 AM
कम खर्च में ज्यादा प्रॉफिट देगी यह सब्जी

अगर यह सोच रहे हैं कि इस समय कौन सी सब्ज़ी लगाने से कम खर्च में ज्यादा मुनाफा हो सकता है, तो आइए जानते हैं उस सब्ज़ी के बारे में।

कम खर्च में ज्यादा प्रॉफिट देगी यह सब्जी

किसी भी फसल की खेती में अगर खर्चा कम आता है, तो मुनाफा ज्यादा होता है। आज हम जिस सब्ज़ी की बात कर रहे हैं, उसमें खर्चा कम आता है और यह एक लंबी अवधि वाली फसल है। इस पर रोग और बीमारियाँ भी कम आती हैं, जिससे स्प्रे आदि का खर्चा भी बच जाता है। दरअसल, यहां बात फूलगोभी की खेती की जा रही है। फूलगोभी के साथ आप बंदगोभी की खेती भी एक साथ कर सकते हैं।

अगर पिछले साल की बात करें, तो फूलगोभी का भाव ₹18 से ₹25 प्रति किलो तक मिला था, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ था। यदि किसानों को फूलगोभी की कीमत ₹15 से ₹20 प्रति किलो भी मिलती है, तब भी उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है।

इस समय फूलगोभी की नर्सरी डाल सकते हैं या खेतों में रोपाई कर सकते हैं। इस साल और भी ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है, क्योंकि कई किसानों की फसलें बारिश के कारण खराब हो चुकी हैं। जिनकी फसल मंडी तक पहुंचेगी, उन्हें बढ़िया लाभ मिलेगा।

कैसे करें फूलगोभी की खेती?

फूलगोभी की खेती आप बेड बनाकर, समतल सतह पर या फिर क्यारी में भी कर सकते हैं। अगर आप प्लास्टिक मल्चिंग (Plastic Mulch) का इस्तेमाल करते हैं, तो उससे भी फायदा होता है। इसमें खर्च लगभग ₹10,000 से ₹15,000 तक आता है।

अच्छा उत्पादन लेने के लिए आपको सबसे पहले खेत में खाद डालनी चाहिए। इसमें आप 5 से 6 ट्रॉली सड़ी हुई गोबर की खाद डालें, जो कि बहुत ज़रूरी होती है। अगर रासायनिक खाद डालना चाहते हैं, तो 50 से 60 किलो DAP या उसकी जगह टीएसपी डाल सकते हैं। 30 से 35 किलो म्यूरिएट ऑफ पोटाश (MOP) 20 से 25 किलो यूरिया भी डालें।

यदि नर्सरी तैयार कर रहे हैं, तो बीजों को पहले उपचारित कर लें। फिर खेत की गहरी जुताई करके उसमें गोबर की खाद मिलाएं और फिर पौधे लगाएं।

रोपाई के 20-25 दिन बाद डालें यह खुराक

फूलगोभी की खेती करते समय, रोपाई के 20 से 25 दिन बाद आपको एक खुराक देनी चाहिए। इससे पहले निराई-गुड़ाई कर लें। खाद की इस खुराक में 15 से 20 किलो यूरिया और इफको की सागरिका डाल सकते है।

इसके अलावा, समय-समय पर पौधों के विकास को देखकर अगर किसी पोषक तत्व की कमी दिखे, तो आवश्यक खाद जरूर दें। इससे किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफा मिलेगा।

यह भी पढ़े- सब्जी के बीजों पर 75% सब्सिडी दे रही सरकार, सिर्फ 25% खर्च करके कमाएँ लाखों का मुनाफा, जानिए योजना