ये सब्जी किसानों को कम समय और कम लागत में अच्छी कमाई कराती है इसकी मांग छोटी फास्ट फ़ूड की दुकान से लेकर बड़े बड़े 5 स्टार होटलों तक में खूब होती है। इसकी खेती के लिए अक्टूबर के महीने को बहुत लाभदायक माना जाता है।
मार्केट में अंधाधुन है इस सब्जी की मांग
पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट फ़ास्ट फ़ूड व्यजनों को बनाने में होता है। इसकी खेती के लिए अक्टूबर के महीने को बहुत उपयुक्त माना जाता है क्योकि ये एक महत्वपूर्ण ठंडी जलवायु की सब्जी फसल है।
इसकी खेती रबी सीजन में भारत के लगभग सभी राज्यों में की जाती है। इसकी खेती के लिए उन्नत किस्म का चयन करना सबसे जरुरी कार्य होता है। अक्सर किसान इस धुविधा में होते है की कौन सी किस्म सबसे अच्छी है तो आज हम आपको एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो तेजी से बढ़ती है और अच्छी पैदावार देती है। ये किस्म कई आम रोगों के प्रति प्रतिरोधी होती है पत्तागोभी की इस किस्म का नाम पूसा अगेती है ये एक अगेती किस्म है जो मध्यम आकार की ठोस गांठ वाली होती है आकर्षक रूप और स्वाद के कारण बाजार में इसकी मांग अधिक रहती है।

पत्तागोभी की पूसा अगेती किस्म
पत्तागोभी की पूसा अगेती किस्म व्यावसायिक खेती के लिए बहुत सर्वोतम होती है ये किस्म जल्दी तैयार होती है जिससे बाजार में ऊँचे भाव मिलते है। पत्तागोभी की पूसा अगेती किस्म की खेती के लिए 15–25°C तापमान आदर्श होता है इसकी पानी निकास वाली बुवाई दोमट या बलुई दोमट मिट्टी में करना उचित होता है। इसकी खेती में कतार से कतार के बीच 45 सेमी की दूरी एवं पौधे से पौधा के बीच 30 सेमी की दूरी रखना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की सड़ी खाद, यूरिया, सिंगल सुपर फॉस्फेट, और म्यूरेट ऑफ पोटाश का उपयोग जरूर करना चाहिए। बुआई के बाद पत्तागोभी की पूसा अगेती किस्म की फसल लगभग 70–80 दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
बंपर होगा उत्पादन
पत्तागोभी की पूसा अगेती किस्म की उपज क्षमता बहुत बंपर जबरदस्त होती है ये बाजार में थोक में बिकती है एक हेक्टेयर में पत्तागोभी की पूसा अगेती किस्म की खेती करने से लगभग 60 से 70 टन तक उत्पादन प्राप्त होता है। अगर आप इसे 10 रुपए के भाव से भी बेचेंगे तो आप आराम से 7 लाख रुपए की कमाई कर सकते है। ये किस्म जल्दी तैयार हो जाती है जिससे खेत जल्दी खाली होकर अगली फसल के लिए तैयार हो जाता है। जिससे किसान भी डबल कमाई कर सकते है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद