खेती का यह तरीका बंपर पैदावार के साथ दे रहा बढ़िया गुणवत्ता की फसल, एक सीजन में हुई 2.5 लाख की कमाई, यह रंग-बिरंगी सब्जी किसान को दे रही मुनाफा

On: Monday, February 17, 2025 10:00 AM
शिमला मिर्च

मुनाफे वाली खेती करना चाहते हैं तो चलिए आपको यहां पर खेती का एक ऐसा तरीका बताते हैं जिससे मंडी में छा जाएंगे-

किसान का परिचय

नमस्कार किसान भाइयों, लगातार हम आपको खेती से अधिक कमाई देने वाली फसलों की जानकारी लेकर आते हैं। साथ ही साथ नए किसानों की सफलता की कहानी भी लेकर आते हैं। जिसमें आज हम किसान आशीष झा की बात कर रहे है जो की सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। वह वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके खेती से होने वाले आमदनी को बढ़ा रहे है। आपको बता दे की एक ही फसल से उन्होंने 2.5 लाख की कमाई कर ली है। इसके बाद वह किसानों के बीच एक प्रेरणा बन चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फसल लगाते हैं।

रंग-बिरंगी शिमला मिर्च

किसान लाल-पीली-हरी शिमला मिर्च की खेती करते हैं। जिसे उन्हें अच्छी कमाई होती है। क्योंकि बाजार में यह शिमला मिर्च बढ़िया कीमतों में बिक जाती है। लेकिन वह सामान्य तरीके से खेती नहीं करते बल्कि आधुनिक, वैज्ञानिक तरीके से खेती करते हैं। जिससे उनकी फसल के गुणवत्ता बढ़िया होती है, और उत्पादन भी ज्यादा मिलता है। जी हां खेती से पैदावार अधिक मिलना और सब्जी की गुणवत्ता अच्छी होना भी किसानों की आमदनी निर्भर करता है तो चलिए जानते हैं वह कैसे खेती करते हैं।

यह भी पढ़े-खेत बनेगा पैसे छापने की मशीन, 40 दिन में फसल होगी तैयार, फरवरी में लगाए यह सब्जी, ₹100 तक मिलेगा मंडी भाव

पॉलीहाउस में शिमला मिर्च की खेती

दरअसल किसान भाई पॉलीहाउस में शिमला मिर्च की खेती करते हैं। पॉलीहाउस लगाने के लिए सरकार से उन्हें मदद मिली है। जी हां आपको बता दे की सरकार पॉलीहाउस लगाने के लिए सब्सिडी देती है। ताकि किसान खेती से होने वाली आमदनी को बढ़ा सके। पॉलीहाउस में सब्जी की खेती अगर करेंगे तो उत्पादन अधिक मिलेगा, गुणवत्ता भी फसल की अच्छी होगी। इतना ही नहीं ऐसे में रोग बीमारी कम आती है। तापमान या मौसम की मार से फसल को बचा सकते हैं। किसान का अपनी फसल पर पूरा नियंत्रण होगा। अगर बढ़िया वैरायटी के बीज लगाएंगे, सही समय पर खाद और पानी देंगे तो फसल अच्छी मिलना तय है।

लेकिन इसके लिए किसान के पास बढ़िया बाजार भी होना चाहिए। जिसमें आशीष झा बताते हैं कि वह लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और सुल्तानपुर जैसे बड़ी मंडियों में बिक्री करते हैं। जिससे उनकी फसल की अच्छी कीमत मिलती है।

पॉलीहाउस के लिए कहां करें संपर्क

अगर आप पॉलीहाउस लगाना चाहते हैं और सरकार से सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं तो जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं वहां पर आपको अनुदान के बारे में जानकारी मिल जाएगी। पॉलीहाउस लगाने के लिए 50% तक सब्सिडी मिल जायेगी। इसके लिए अपने राज्य के बागवानी विभाग की आधिकारिक साइट से भी जानकरी ले सकते है।

यह भी पढ़े- गेंहू के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, 2600 रु क्विंटल मिलेगी गेहूं की MSP, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

Leave a Comment