पौष्टिकता का खजाना है ये सब्जी, सर्दियों में रहती है इसकी खूब डिमांड खेती से धन्ना सेठ हो जाएंगे गांव के किसान, जाने खेती का फार्मूला

On: Sunday, September 28, 2025 4:55 PM
पौष्टिकता का खजाना है ये सब्जी, सर्दियों में रहती है इसकी खूब डिमांड खेती से धन्ना सेठ हो जाएंगे गांव के किसान, जाने खेती का फार्मूला

इस सब्जी की खेती कम लागत में जबरदस्त कमाई का शानदार विकल्प है इसकी खेती से किसान खूब सारा पैसा कमा सकते है।तो आइये इसकी खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानते है।

पौष्टिकता का खजाना है ये सब्जी

सर्दियों के सीजन में आने वाली मूली सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसकी डिमांड बाजार में काफी ज्यादा देखने को मिलती है क्योकि मूली का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सलाद में बहुत होता है और शादियों के सीजन में लोग इसे थोक में खरीदते है मूली की खेती के लिए हम आपको एक बहुत अच्छी किस्म के बारे में बता रहे है। ये किस्म बहुत ज्यादा उत्पादन देने वाली होती है साथ ही ये बिमारियों के प्रति सहनशील होती है मूली की इस किस्म का नाम कल्याणपुर नंबर 1 है ये मूली की एक प्रसिद्ध किस्म है।

मूली की कल्याणपुर नंबर 1 किस्म

मूली की कल्याणपुर नंबर 1 किस्म अपनी अधिक पैदावार, सफेद लंबी जड़ और कम फटने की विशेषता के कारण किसानों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इसकी खेती के लिए जल धारण क्षमता वाली हल्की दोमट, रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उत्तम होती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करनी चाहिए और मिट्टी को भुरभुरा बनाना चाहिए। अंतिम जुताई के समय मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद डालना चाहिए। इसकी बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर लगभग 8–10 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है। इसकी खेती में कतार से कतार की दूरी 30 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 8–10 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। बुवाई के बाद मूली की कल्याणपुर नंबर 1 किस्म की फसल करीब 50 से 55 दिनों में तैयार हो जाती है।

उत्पादन क्षमता

मूली की कल्याणपुर नंबर 1 किस्म की उत्पादन क्षमता बहुत जबरदस्त होती है इस किस्म की जड़ें 22-23 सेमी लंबी और हरे कंधे वाली सफेद होती हैं। एक हेक्टेयर में मूली की कल्याणपुर नंबर 1 किस्म की खेती करने से लगभग 200 से 250 क्विंटल तक उत्पादन होता है किसान भाई इसकी खेती से लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते है। ये किस्म व्यावसायिक रूप से भी खेती के लिए बहुत अच्छी साबित होती है।

यह भी पढ़े किसानों को लखपति बनाएगा 10 रुपए का ये पौधा, मार्किट में है खूब मांग प्रति एकड़ 8 से 10 लाख का होगा मुनाफा, जाने नाम