पोषक तत्वों का पावरहाउस है ये सब्जी, खेती से किसानों का भर देगी बैंक बैलेंस 1 एकड़ में होगा तगड़ा मुनाफा, जाने नाम और काम।
पोषक तत्वों का पावरहाउस है ये सब्जी
ये सब्जी सेहत के लिए बहुत ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद होती है इस सब्जी को खाने से सेहत तंदुरस्त और फ़ीट रहती है इसलिए लोग इस सब्जी का सेवन करना काफी ज्यादा पसंद करते है जिससे इस सब्जी की बाजार में खूब ज्यादा डिमांड होती है। आप इस सब्जी की खेती से बेहद कम लागत में बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है। और कम दिनों में पूरी भी हो जाती है। हम बात कर रहे है सेम सब्जी की खेती की सेम की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है तो चलिए जानते है इस सब्जी की खेती कैसे की जाती है।

सेम की खेती
अगर आप सेम की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी और उत्पादन भी बहुत बंपर होगा। आपको बता दें की सेम की खेती के लिए ठंडी जलवायु और जल निकासी वाली रेतीली मिट्टी सबसे ज्यादा उपयुक्त होती है। सेम की बुवाई के लिए 1.5 मीटर चौड़ी क्यारियां बनानी चाहिए। इसकी बुवाई क्यारी के दोनों और लगभग 1.5 से 2 फीट की दूरी पर 2 से 3 सेंटीमीटर की गहराई में बीजों की बुवाई की जाती है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद सेम फली की फसल तुड़ाई के लिए 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप सेम की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि सेम की डिमांड बाजार में बहुत तगड़ी होती है इस सब्जी का उपयोग मिक्स वेज सब्जी में खूब होता है। सेम की खेती एक एकड़ ज़मीन में करने से करीब 100 से 150 कुंटल तक का उत्पादन मिल सकता है। आप इसकी खेती से एक एकड़ में करीब 3 से 3.5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। सेम की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा होती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद











