इस सब्जी की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड सर्दियों के मौसम में बहुत अधिक होती है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी की खेती है।
फायदे का सौदा है ये सब्जी की खेती
शलजम की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको शलजम की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो कम दिनों में तैयार हो जाती है और बहुत जबरदस्त उत्पादन देती है। इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है। इसके सेवन से सेहत तंदुरस्त और रोगमुक्त रहती है आप इसकी खेती से बहुत ज्यादा अच्छी कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है पर्पल-टॉप शलजम की खेती ये शलजम की एक उन्नत किस्म है इसकी खेती करने के लिए ठंडे मौसम की ज़रूरत होती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप शलजम की पर्पल-टॉप किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पहले विस्तार से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पर्पल-टॉप शलजम की खेती के लिए बलुई दोमट या रेतीली मिट्टी अच्छी होती है इसकी खेती करने से पहले खेत की जुताई करनी चाहिए। इसकी बुआई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए। इसके बीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए बुआई के बाद शलजम की पर्पल-टॉप किस्म की फसल करीब 60 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप शलजम की पर्पल-टॉप किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई के साथ बंपर पैदावार भी देखने को मिलेगी एक एकड़ में पर्पल-टॉप शलजम की खेती करने से करीब 150 से 180 क्विंटल तक पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से 2 से 2.5 लाख रूपए की कमाई कर सकते है शलजम की खेती करने वाले किसानों के लिए शलजम की ये किस्म बहुत लाभकारी साबित होती है। इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।