धान की ये किस्म अपने उच्च गुणवत्ता वाले चावल के लिए मार्केट में बहुत डिमांडिंग है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी किस्म है।
धान की ये किस्म किसानों को बना देगी धनवान
धान की खेती के लिए इस किस्म का चुनाव बहुत फायदेमंद साबित होता है इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है क्योकि ये 1509 किस्म की तुलना में बेहतर गुणवत्ता और बेहतर खड़े चावल की रिकवरी प्रदान करती है। इस किस्म के चावल के दाने लंबे और पतले होते है और इसमें खड़े चावल की रिकवरी अधिक होती है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार पैदावार ले सकते है हम बात कर रहे है धान की पूसा बासमती 1692 किस्म की खेती की ये धान की एक उच्च उपज देने वाली और जल्दी पकने वाली बासमती धान की किस्म है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की पूसा बासमती 1692 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की पूसा बासमती 1692 किस्म की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी से लेकर चिकनी दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई से पहले बीज उपचार जरूर करना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद धान की पूसा बासमती 1692 किस्म की फसल करीब 110-115 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप धान की पूसा बासमती 1692 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक एकड़ में धान की पूसा बासमती 1692 किस्म की खेती करने से करीब 24-28 क्विंटल तक पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये किस्म बहुत ज्यादा मुनाफा कराने वाली होती है ये किस्म रोग प्रतिरोधी है और इसके दाने आसानी से नहीं टूटते हैं।