धान की ये किस्म कम पानी वाली इलाकों में खेती के लिए बहुत उपयुक्त होती है इसकी खेती में ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
कम पानी वाले क्षेत्रों में बंपर उपज देगी धान की ये किस्म
धान की खेती किसानों के लिए मुनाफे का तगड़ा सौदा होती है लेकिन इसकी खेती के लिए उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाली किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है। क्योकि अच्छी किस्म न केवल अधिक उपज देती है बल्कि मार्केट में खूब बिकती भी है आज हम आपको धान की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो कम पानी में बहुत ज्यादा जबरदस्त उत्पादन देती है ये किस्म रोगों और कीटों के प्रति प्रतिरोधी है जिससे फसल को नुकसान कम होता है हम बात कर रहे है धान की स्वर्ण शुष्क किस्म की खेती की ये धान की एक ऐसी धान की किस्म है जो कम पानी वाले क्षेत्रों में अच्छी पैदावार देने के लिए जानी जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की स्वर्ण शुष्क किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती के समय कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। धान की स्वर्ण शुष्क किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद डालनी चाहिए। इस किस्म की बुवाई के लिए लाइन से लाइन 20 सेमी और पौधे से पौधे 15 सेमी की दूरी रखना चाहिए। बुवाई के बाद धान की स्वर्ण शुष्क किस्म की फसल करीब 110 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
धान की स्वर्ण शुष्क किस्म की खेती करने से बहुत ज्यादा जबरदस्त बंपर पैदावार देखने को मिलती है। ये किस्म मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है एक हेक्टेयर में धान की स्वर्ण शुष्क किस्म की खेती करने से करीब 35-40 क्विंटल का उत्पादन होता है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है। धान की स्वर्ण शुष्क किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।