धान की ये किस्म उच्च गुणवत्ता और अधिक उपज देने वाली होती है इसकी खेती बेहद कम लागत में तगड़ा मुनाफा कराती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
बंजर जमीन में भी बंपर उत्पादन देगी धान की ये किस्म
धान की खेती करने वाले किसानों के लिए धान की ये किस्म बहुत लाभकारी मानी जाती है इसकी खेती में अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ती है ये कम पानी में भी ज्यादा पैदावार देने वाली होती है। धान की ये किस्म ब्लास्ट, जीवाणु झुलसा, और बदरंगा रोग के प्रति प्रतिरोधी होती है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है धान की सुकारा धान-1 किस्म की खेती की ये धान की मध्यम ऊंचाई वाली और जल्दी तैयार होने वाली किस्म है ये बारानी परिस्थितियों में भी अच्छी पैदावार देती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की सुकारा धान-1 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की सुकारा धान-1 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली काली मिट्टी उपयुक्त होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी 3 से 4 बार जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के लिए प्रति एकड़ 25 से 30 किलोग्राम बीज पर्याप्त होते है। बुवाई के बाद धान की सुकारा धान-1 किस्म की फसल करीब 90-110 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप धान की सुकारा धान-1 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक उपज देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में धान की सुकारा धान-1 किस्म की खेती करने से करीब 28 क्विंटल तक पैदावार देखने को मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है ये धान की उच्च गुणवत्ता और अधिक उत्पादन देने वाली किस्म है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।