धान की ये किस्म मचाएगी तहलका, जुलाई में करें बुआई प्रति हेक्टेयर होगा 60 क्विंटल का उत्पादन मार्केट में है खूब डिमांड, जाने नाम

धान की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में जानते है।

धान की ये किस्म मचाएगी तहलका

धान की खेती के लिए ये किस्म का चयन करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है ये किस्म न केवल ज्यादा उत्पादन देती है बल्कि ब्लास्ट, बीएलबी और ब्राउन स्पॉट जैसे रोगों के प्रतिरोधी होती है। इसकी खेती में ज्यादा दिन नहीं लगते है ये एक मध्यम अवधि की किस्म है। धान की इस किस्म के दाने लंबे और सफेद होते हैं। आप इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है धान की जया किस्म की खेती की ये धान की एक लोकप्रिय और अधिक उपज देने वाली धान की किस्म है।

यह भी पढ़े Gardening tips: बरसात के मौसम में मोगरे के पौधे में डालें ये 2 चीज, गुच्छों में कलियों और फूलों से भर जाएगा पौधा माली भी करता है स्वयं इस्तेमाल, जाने नाम

कैसे करें खेती

अगर आप धान की जया किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी या दिक्कत नहीं होगी। धान की जया किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी या चिकनी दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। इसकी बुआई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुआई के लिए प्रति हेक्टेयर 8 से 10 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। जया धान को अच्छी उपज के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। बुआई के बाद धान की जया किस्म की फसल करीब 130-135 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

कितनी होगी उपज

अगर आप धान की जया किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में धान की जया किस्म की खेती करने से करीब 50-60 क्विंटल की पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है धान की जया किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है ये धान की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है।

यह भी पढ़े Gardening tips: सिर्फ ये एक गोली अपराजिता के पौधे में फूंक देगी जान, पौधे में खिलेंगे अनगिनत संख्या में फूल, जाने पौधे से फूल लेने का राज

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद

Leave a Comment