धान की ये किस्म खेती के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है इसकी खेती में ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है धान की ये किस्म
धान की खेती के लिए उन्नत किस्म का चयन करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण काम होता है कई जगहों पर धान की खेती की तैयारी शुरू हो चुकी है आज हम आपको धान की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो कम खर्चे और कम पानी में अधिक उपज देती है ये किस्म ब्लास्ट, बैक्टीरियल लीफ ब्लास्ट, और ब्राउन प्लांट हॉपर जैसे आम रोगों से लड़ने में बेहतर है आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है धान की बायोसिड BH-21 किस्म की खेती की ये धान की एक हाइब्रिड किस्म है। ये किस्म अधिक उपज, कम खर्च, और बेहतर गुणवत्ता के लिए जानी जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की बायोसिड BH-21 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में विस्तार से समझना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की बायोसिड BH-21 किस्म की खेती के लिए काली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के लिए प्रति एकड़ 25 से 30 किलोग्राम बीज पर्याप्त होते है। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए बुवाई के बाद धान की बायोसिड BH-21 किस्म की फसल करीब 110-120 दिन में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप धान की बायोसिड BH-21 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत बंपर उत्पादन देखने को मिलेगा एक एकड़ में धान की बायोसिड BH-21 किस्म की खेती करने से करीब 25-30 क्विंटल तक उत्पादन मिलता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है इसके एक पौधे से 25 से 35 कल्ले निकलते है ये धान की उच्च उपज देने वाली किस्म है।