बाजरे की ये किस्म की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत देखने को मिलती है ये उच्च गुणवत्ता और अधिक उपज देने वाली किस्मों में से एक है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
बंपर उपज के लिए उपयुक्त है बाजरे की ये किस्म
किसान अब गेहूं और चावल उगाने के साथ-साथ मोटे अनाजों की खेती करना भी पसंद कर रहे है मोटे अनाजों की बात करें तो बाजरे की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है। बाजरे की डिमांड बाजार में बहुत होती है इसकी खेती में अधिक पैदावार के लिए उच्च गुणवत्ता और बंपर उपज देने वाली किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है। आज हम आपको बाजरे की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा उत्पादन देने के लिए जानी जाती है हम बात कर रहे है बाजरे की आरएचबी 177 किस्म की खेती की ये बाजरे की एक लोकप्रिय किस्म है जो उच्च उपज और सूखा सहनशीलता के लिए जानी जाती है। ये किस्म कई रोगों के प्रति रोधक भी होती है।

कैसे करें खेती
अगर आप बाजरे की आरएचबी 177 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती की जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बाजरे की आरएचबी 177 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली हल्की, रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की अच्छी गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 4 किलोग्राम बीज का प्रयोग करना चाहिए इसकी खेती में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद बाजरे की आरएचबी 177 किस्म की फसल करीब 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितना होगा उत्पादन
अगर आप बाजरे की आरएचबी 177 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में बाजरे की आरएचबी 177 किस्म की खेती करने से करीब 42 से 43 क्विंटल का उत्पादन होता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है ये बाजरे की एक उच्च पैदावार देने वाली लोकप्रिय किस्म है। इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।