लीची की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।
दुनिया भर में महशूर है बिहार की लीची
लीची की खेती बहुत फायदेमंद होती है आज हम आपको लीची की एक उन्नत और लोकप्रिय किस्म के बारे में बता रहे है जिसकी खेती मुख्य और व्यापक रूप से बिहार में बहुत ज्यादा होती है। इसकी खेती से न केवल अधिक पैदावार मिलती है बल्कि ये कई रोग के प्रति रोधी भी होती है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है बेदाना लीची की ये लीची की एक लोकप्रिय किस्म है जो बीज रहित होती है। ये किस्म अपने मीठे और रसदार गूदे के लिए जानी जाती है जो इसे एक लोकप्रिय विकल्प बनाता है।

बेदाना लीची की खेती
अगर आप बेदाना लीची की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बेदाना लीची की खेती के लिए गहरी, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसके पौधों को 10×10 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद और नीम की खली का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। रोपाई के बाद इसका पेड़ करीब करीब 5 साल में फल देना शुरू कर देता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप बेदाना लीची की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। क्योकि ये बाजार में बहुत डिमांडिंग होती है। एक एकड़ में बेदाना लीची की खेती से आप लाखों रूपए की कमाई कर सकते है। क्योकि ये बाजार में महंगी बिकती है इसकी खेती में सबसे अच्छी बात ये है की इसके पेड़ की एकबार रोपाई करने बाद कई सालों तक ताबड़तोड़ कमाई होती। है बेदाना लीची एक उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है।