लहसुन की ये किस्म खेती के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है इसकी मांग बाजार में बहुत होती है। क्योकि इसका उपयोग फ्रांसीसी व्यंजन बनाने में बहुत होता है।
लहसुन की ये किस्म है फायदे का सौदा
लहसुन की खेती के लिए अक्टूबर का महीना बहुत अच्छा होता है। किसान बुवाई के लिए लहसुन की इस किस्म को चुन सकते है इस किस्म को फ्रांस का सबसे अच्छा लहसुन माना जाता है इसकी पहचान इसके सुंदर सफेद बाहरी छिलके और गहरे गुलाबी-बैंगनी रंग की कलियों से होती है ये किस्म अपनी तीखी और भरपूर स्वाद के लिए मूल्यवान है इसलिए इसकी कीमत भी बाजार में बहुत अच्छी मिलती है। लहुसन की इस किस्म का नाम लॉट्रेक वाइट है ये एक प्रसिद्ध किस्म है। जो फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से उत्पन्न हुई है।

लहसुन की लॉट्रेक वाइट किस्म
लहसुन की लॉट्रेक वाइट किस्म व्यावसायिक खेती के लिए बहुत अच्छी होती है इसकी खेती के लिए बलुई दोमट या चिकनी मिट्टी जिसमें जल निकासी अच्छी हो वो मिट्टी उपयुक्त होती है। इसकी खेती के लिए खेत की 2-3 बार गहरी जुताई करके मिट्टी में जैविक कम्पोस्ट खाद डालना चाहिए। लहसुन के इस किस्म के बल्बों को 3-5 सेमी गहराई पर बोना चाहिए। इसकी खेती में पौधे से पौधे की दूरी 7.5 सेमी और कतारों के बीच 15 सेमी की दूरी रखनी चाहिए। इसकी खेत में खरपतवार को नियंत्रित करने लिए खरपतवार नाशक का प्रयोग करना चाहिए बुवाई के बाद लहसुन की लॉट्रेक वाइट किस्म की फसल करीब 130 से 180 दिनों तैयार हो जाती है।
जाने उत्पादन क्षमता
लहसुन की लॉट्रेक वाइट किस्म की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता अन्य किस्मों की तुलना अधिक होती है एक हेक्टेयर में लहसुन की लॉट्रेक वाइट किस्म की खेती करने से लगभग 130-150 क्विंटल तक उत्पादन होता है ये किस्म परपल ब्लॉच नामक रोग के प्रति प्रतिरोधी होती है। इसके एक कंद में 18-20 कलियाँ होती है एक हेक्टेयर में इसकी खेती से आप लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद