नारियल की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है इसकी खेती डिमांड और कीमत दोनों ही अधिक होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
पैसा बनाने की मशीन है नारियल की किस्म
नारियल की खेती बहुत लबकरी होती है आज हम आपको नारियल की एक ऐसी किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है ये किस्म न केवल अधिक उपज देती है बल्कि कई रोगों के प्रति रोधी भी होती है इसकी खेती में एक बार पौधों की रोपाई करने के बाद करीब 50 सालों तक कमाई होती है क्योकि इसका पेड़ करीब 60 साल तक नारियल देता है रहता है। हम बात कर रहे है नारियल की केराश्री बौना किस्म की खेती की ये नारियल की एक बौनी किस्म है जो अपनी जल्दी फलने और छोटे आकार के लिए जानी जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप नारियल की केराश्री बौना किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकरी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। नारियल की केराश्री बौना किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली रेतीली दोमट या लाल रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है मिट्टी का पीएच स्तर 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती में उचित विकास के लिए पौधों के बीच पर्याप्त दूरी लगभग 7.5×7.5 मीटर होनी चाहिए और नियमित रूप से उर्वरक देना चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए रोपाई के बाद नारियल की केराश्री बौना किस्म का पेड़ करीब 5 साल में फल देना शुरू कर देता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप नारियल की केराश्री बौना किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। नारियल की ये किस्म प्रति वर्ष प्रति पेड़ औसतन 130-150 फल देती है। एक एकड़ में आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये बाजार में इसकी कीमत करीब 70 से 80 रूपए प्रति फल होती है। ये नारियल की एक उच्च उपज देने वाली किस्म है।