सेम की खेती के लिए उन्नत किस्म का चुनाव उत्तम माना जाता है ये किस्म खेती के लिए एकदम परफेक्ट होती है तो आइये जानते है कौन सी किस्म है।
मानसून में खेती के लिए उत्तम है सेम की ये किस्म
सेम की ये किस्म एक लोकप्रिय फसल है खासकर भारत में और इसे खरीफ और रबी दोनों मौसम में उगाया जा सकता है। सेम की खेती के लिए ये किस्म बहुत उचित होती है क्योकि ये मार्केट में बहुत बिकती है इसका स्वाद खाने में जबरदस्त होता है। इसकी फलियाँ लंबी, मुलायम, घुमावदार और चमकीले हरे रंग की होती हैं। इसमें एक खास सुगंध होती है जिससे इसकी कीमत अच्छी मिलती है हम बात कर रहे है सेम की अर्का विजय किस्म की खेती की ये सेम की एक उन्नत और अधिक उपज देने वाली किस्म है। इसकी खेती में ज्यादा दिन नहीं लगते है।

सेम की अर्का विजय किस्म
सेम की अर्का विजय किस्म की खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे उत्तम मानी जाती है इसकी फसल के लिए 15 से 22 डिग्री सेल्सियस तापमान अच्छा माना जाता है। इसकी बुवाई 60 x 15 सेमी की दूरी पर मेड़ों और खांचों में की जाती है इसके पौधों को सहारे की कम आवश्यकता होती है इसे छाया में भी उगाया जा सकता है। इसके पौधों को नियमित रूप से खाद एवं पानी देना चाहिए। सेम की अर्का विजय किस्म की खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुआई के बाद सेम की अर्का विजय किस्म की खेती फसल लगभग तीन महीने में तैयार हो जाती है।
उत्पादन क्षमता
सेम की अर्का विजय किस्म की उत्पादन क्षमता बहुत जबरदस्त बंपर होती है एक हेक्टेयर में सेम की अर्का विजय किस्म की करने से लगभग 12 टन का उत्पादन प्राप्त होता है एक हेक्टेयर में आप इसकी खेती से लगभग 2 से 2.5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये बाजार में लगभग 20 से 30 रूपए प्रति किलो के भाव से बिकती है। ये सेम की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है। ये किस्म बैक क्रॉस और वंशावली चयन के माध्यम से विकसित की गई है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद