अगर अरहर की खेती करने की सोच रहे हैं तो आपको एक अच्छी किस्म के बारे में जानकारी देते हैं जिसे एक सरकारी संस्था बेच रही है। किसानों को अच्छा ऑफर भी मिल रहा है।
अरहर की खेती
किसानों को अरहर की खेती में मुनाफा मिलता है। अरहर की दाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है। कुछ जगहों पर तो अरहर की दाल हर दिन खाई जाती है। इसलिए अरहर की दाल की मांग ज्यादा है। अगर आप भी अरहर की खेती करने की सोच रहे हैं तो इस लेख के जरिए हम आपको अरहर की एक अच्छी किस्म के बारे में जानकारी देंगे जिसे घर बैठे खरीद सकते हैं। आपको कीमत पर 20% की छूट मिल रही है। साथ ही एक शर्ट भी फ्री दी जा रही है। तो चलिए आपको ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

अरहर की किस्म
हम यहां जिस अरहर की किस्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम पूसा अरहर 16 है। इसे राष्ट्रीय बीज निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर बेचा जाता है। अरहर की इस किस्म को विकसित करने का श्रेय भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान को जाता है। अरहर की यह किस्म 120 दिन में तैयार हो जाती है और किसान एक हेक्टेयर में एक टन उत्पादन ले सकते हैं। जिससे अच्छा कमाई हो जायेगी। इसे बौनी फसल भी कहा जाता है। क्योकि लम्बाई छोटी होती है। यह एक उन्नत किस्म है।
कब तक रहेगा ऑफर
अगर राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट से यह अरहर का बीज ऑनलाइन खरीदते हैं, तो कीमत पर 20 फीसदी छूट मिलेगी। दरअसल, इसकी कीमत 896 रुपये रखी गई है। एक पैकेट के साथ एक शर्ट भी मुफ्त दी जा रही है। अगर किसान खरीदना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यह ऑफर 4 जून तक है, इसके बाद अगर ऑर्डर करते हैं, तो आपको यह ऑफर नहीं मिलेगा।