पत्तागोभी की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है इसकी खेती में लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा होता है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
बरसात में करें पत्ता गोभी की इस किस्म की खेती
पत्तागोभी की खेती बहुत फायदेमंद होती है लेकिन बरसात के मौसम में इसकी खेती के उच्च गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक किस्म का चुनाव करना बहुत जरुरी काम होता है आज हम आपको पत्ता गोभी की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा उत्पादन देने वाली होती है ये किस्म अधिक उपज और गुणवत्ता वाली होती है इसकी डिमांड भी बाजार में बहुत ज्यादा होती है आप इसकी खेती से बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है पत्तागोभी की पूसा सिंथेटिक किस्म की खेती की ये पत्तागोभी की एक उन्नत और लोकप्रिय किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप पत्तागोभी की पूसा सिंथेटिक किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पत्तागोभी की पूसा सिंथेटिक किस्म की खेती के लिए उचित जल निकासी दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसकी खेती के लिए खेत को अच्छी तरह से जोतकर, पाटा चलाकर और गोबर की खाद डालकर तैयार करना चाहिए और बुवाई से पहले बीज को उपचारित करना चाहिए। मैदानी क्षेत्रों में जुलाई से अक्टूबर के बीच बुवाई करना उपयुक्त होता है। बुवाई के बाद पत्तागोभी की पूसा सिंथेटिक किस्म की फसल करीब 70-80 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप पत्तागोभी की पूसा सिंथेटिक किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में पत्तागोभी की पूसा सिंथेटिक किस्म की खेती करने से करीब 35-46 टन की पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये पत्तागोभी की उच्च गुणवत्ता और ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म है किसानों के लिए पत्तागोभी की पूसा सिंथेटिक किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।