चंद सालों में आपको करोड़पति बना देगा यह पेड़। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी तलाश हर किसान को रहती है। किसान चाहता है कि वह कम मेहनत और कम समय में मोटा पैसा कमा सके। इसीलिए अगर आप किसी पेड़ की खेती करके मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताते हैं जिसकी खेती करके आप कुछ ही सालों में करोड़पति बन जाएंगे।
आज के समय में भारत के आधे से ज्यादा लोग खेती की तरफ बढ़ रहे हैं अब ऐसे में सफेद चंदन की खेती करके लाखों करोड़ों रुपए की कमाई कर सकते हैं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि सफेद चंदन की खेती कैसे की जाती है और कैसे इससे आपको लाखों करोड़ों का मुनाफा हो सकता है।
सफेद चंदन की खेती कैसे करें
सफेद चंदन की खेती करने के लिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि ऊसर, बंजर, धस और पथरीली जमीन की जरूरत पड़ती है। अगर आप इस जमीन में भी इसकी खेती करते हैं तो आप आराम से इसकी खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपको बता दे कि जहां पर जल भरा होता है वहां पर उसकी खेती नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़े: सरसों की कीमतों में हुआ फेरबदल, जाने किस मंडी में कितना तेज हुआ सरसों का भाव, जाने ताजा भाव
चंदन की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है आप एक एकड़ जमीन में 410 पौधे लगा सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि हर पौधे के बीच में 10 फीट की दूरी होनी चाहिए। इसकी फसल लगभग 14 से 15 साल में तैयार हो जाती है। इसकी खेती करने के लिए आपको ₹100000 का खर्चा आ जाएगा। साथ ही इसके बाद आप लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।
सफेद चंदन का इस्तेमाल
सफेद चंदन के इस्तेमाल की अगर हम बात करते हैं तो यह बहुत ही उपयोगी पौधा है। इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है जैसे औषधि बनाने में, साबुन बनाने में, अगरबत्ती बनाने में, कंठी माला और फर्नीचर के साथ लकड़ी के खिलौने बनाने में, परफ्यूम और हवन की सामग्री तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। सफेद चंदन की विदेश में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है।
सफेद चंदन से कमाई
सफेद चंदन से अगर हम कमाई की बात करते हैं तो आपको बता दे कि अगर आप एक एकड़ जमीन में इसकी खेती करते हैं तो आपको ₹100000 का खर्चा आ जाता है। इसके बाद में आपको बता दे की प्रति किलोग्राम चंदन के पेड़ की लकड़ी की कीमत 8 से ₹10000 होती है वही इसकी लकड़ी को विदेश में 20 से 25000 रुपए प्रति किलो बेचा जाता है। अगर आप इसकी एक एकड़ जमीन में खेती करते हैं तो आप आराम से 2 करोड़ रुपए की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: गेहूं की कीमतों में फिर एक बार तगड़े उछाल की उम्मीद, जाने आज क्या कहता है गेहूं के माहौल