अबकी बार गेहूं बोएँ या सरसों, किस फसल में है कम लागत मेहनत में सबसे ज्यादा मुनाफा, जाने अधिक मुनाफे वाली सटीक फसल

On: Saturday, September 13, 2025 1:35 PM
अबकी बार गेहूं बोएँ या सरसों, किस फसल में है कम लागत मेहनत में सबसे ज्यादा मुनाफा, जाने अधिक मुनाफे वाली सटीक फसल

अक्टूबर नवंबर के महीने में किसान गेहूं या सरसों दोनों में से कौन सी फसल की बुवाई करके ज्यादा मुनाफा कमा सकते है इसकी सम्पूर्ण जानकारी आप इस लेख के माध्यम से आसानी से जान सकते है।

अबकी बार गेहूं बोएँ या सरसों

अक्टूबर नवंबर के महीने में किसान रबी सीजन की फसल गेहूं और सरसों की खेती करते है। लेकिन कुछ किसानों के दिमाग में ये प्रश्न उठता है की गेहूं की खेती से ज्यादा मुनाफा होता है की सरसों की खेती से ज्यादा मुनाफा होता है। आज हम आपको इसी प्रश्न के सटीक उत्तर के बारे में बता रहे है। जिससे आप कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फसल की बुवाई आसानी से कर सकते है।

गेहूं की खेती में लागत और मुनाफा

गेहूं की खेती का उचित समय अक्टूबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक होता है इसकी खेती करने से पहले किसानों को इसकी खेती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जरूर होना चाहिए जिससे खेती के समय कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। और लागत की आती है और कमाई कितनी होती है ये भी पता होना जरुरी होता है।

  • एक एकड़ में गेहूं की खेती करने से जुताई और बुवाई का खर्चा लगभग 3 हजार रुपए आता है।
  • एक एकड़ में गेहूं की खेती करने से खाद का खर्चा करीब 4000 रुपए आता है।
  • एकड़ में गेहूं की बुवाई के लिए बीज का खर्चा लगभग 2,500-3000 का आता है।
  • एकड़ में गेहूं की खेती में करीब 4 से 6 सिंचाई की जाती है।
  • एक एकड़ में गेहूं की कटाई और कढ़ाई का खर्चा करीब 10,000 रुपए का होता है।
  • एक एकड़ में गेहूं की खेती करने से लगभग 24 क्विंटल की उपज प्राप्त होती है।
  • बाजार में गेहूं 25 रुपए प्रति किलो की कीमत पर बिकता है।
  • एक एकड़ में गेहूं की खेती करने से टोटल करीब 60,000 रुपए की कमाई होती है।
  • एक एकड़ में गेहूं की खेती करने से टोटल लागत करीब 21,000 रूपए आती है।
  • एक एकड़ में गेहूं की खेती करने से 39,000 का शुद्ध मुनाफा होता है।

सरसों की खेती में लागत और मुनाफा

सरसों की खेती का उचित समय सितंबर के अंत से अक्टूबर तक होता है इसकी खेती करने से पहले खेती की सम्पूर्ण जानकारी होना महत्वपूर्ण होता है तो चलिए जानते है सरसों की खेती में लागत, कमाई और मुनाफा कितना होता है।

  • एक एकड़ में सरसों की खेती करने से जुताई और बुवाई का खर्चा लगभग 3 हजार रुपए आता है।
  • एक एकड़ में सरसों की खेती करने से खाद का खर्चा करीब 3000 रुपए आता है।
  • एकड़ में सरसों की बुवाई के लिए हाइब्रिड बीज का खर्चा लगभग 1,000 रुपए का आता है।
  • एकड़ में सरसों की खेती में करीब 1 से 2 सिंचाई की जाती है।
  • एक एकड़ में सरसों की कटाई और कढ़ाई का खर्चा करीब 4000 रुपए का होता है।
  • अन्य खर्चा 1,000 रुपए हो सकता है।
  • एक एकड़ में सरसों की खेती करने से लगभग 10 क्विंटल की उपज प्राप्त होती है।
  • बाजार में सरसों 6000 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर बिकती है।
  • एक एकड़ में सरसों की खेती करने से करीब टोटल 60,000 रुपए की कमाई होती है।
  • एक एकड़ में सरसों की खेती करने से टोटल लागत करीब 12,000 रूपए आती है।
  • एक एकड़ में सरसों की खेती करने से करीब 48,000 का शुद्ध मुनाफा होता है।

यह भी पढ़े सितंबर में फूलगोभी की ये रोग प्रतिरोधक किस्म लगाएं, 25 टन प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन पाएं नवंबर में होगा लाखों का मुनाफा